थाना लालगंज पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।

बस्ती
Share News

*शमसुलहक खान की रिपोर्ट*

*थाना लालगंज पुलिस द्वारा गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।*

पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री गोपाल कृष्ण चौधरी के निर्देशन में गुमशुदा/लापता बच्चों की सकुशल बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 18.05.2023 को थाना लालगंज पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 134/23 धारा 363 IPC थाना लालगंज जनपद बस्ती से संबंधित गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद कर, जरिये दूरभाष मुकदमावादी अर्थात गुमशुदा के पिता को बुलाकर आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करते हुए सकुशल सुपुर्द किया गया। इस कार्य से गुमशुदा के परिजनों एवं क्षेत्रवासियों द्वारा लालगंज पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

*पुलिस टीम का विवरण-*
1. प्रभारी चौकी कुदरहा उ0नि0 अरविंद कुमार यादव थाना लालगंज बस्ती।
2. म0का0 पुष्पाराजभर थाना लालगंज जनपद बस्ती।