1 ईंट 1 रुपए से पीडब्ल्यूएस शिक्षा महाक्रांति की बिहार मीटिंग 7 व 8 जून को
—बिहार प्रदेश अध्यक्ष रीतेश कुमार सिंह के नेतृृत्व में पटना में जन सम्पर्क अभियान।
प्रयागराज। श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या से 18 किमी की दूरी पर अयोध्या विकास प्राधिकरण क्षेत्र के गोरसरा शुक्ल में 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का बिहार प्रदेश की मीटिंग तथा पटना में जन सम्पर्क अभियान बिहार प्रदेश अध्यक्ष रीतेश कुमार सिंह के नेतृत्व में आगामी 7 व 8 जून 2023 को संपन्न होगा।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस प्रमुख आर के पाण्डेय एडवोकेट (हाई कोर्ट इलाहाबाद) ने बताया कि इस मीटिंग व जन सम्पर्क अभियान में वह भी सम्मिलित रहेंगे।
बता दें कि निर्माणाधीन पीडब्ल्यूएस शिक्षालय का मुख्य उद्देश्य आम जनमानस के बच्चों को बेहतर शिक्षा के साथ समाज के सभी निर्धन बेसहारा बच्चों को पूर्णतया निःशुल्क गुणवत्तपूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।