Latest News
समस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचार

आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में आयोजित एयर शो का भव्य तरीके से समापन किया गया

Follow

Published on: 20-04-2025

सभी लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, सबके मेहनत और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया

बेहतरीन व्यवस्था की दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की

अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

दर्शकों का अनुभव बहुत सुखद रहा

रांची (झारखंड)। आज दिनांक- 20 अप्रैल 2025 को आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में आयोजित एयर शो का भव्य तरीके से समापन किया गया। भारी संख्या में दर्शकों ने इस एयर शो को देखा। भारी भीड़ और उससे भी भारी उनका उत्साह चरम पर था। ज़ब विमान की गर्जना आकाश में सुनाई दी दर्शकों ने भारत माता के जयकारों से फिजा को जयकारों से भर दिया।

अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया

इस एयर शो में भारतीय वायुसेना की टीम सूर्यकिरण ने अपने अद्भुत प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

एयर शो सूर्यकिरण की टीम ने अपने विमानों से एक से एक हैरतअंगेज कलाबाजियों से सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया विमानों की अद्भुत कलाबाजियों ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
सूर्यकिरण की टीम ने अपने अद्वितीय प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।

कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न

इस भव्य कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी मेहनत और समर्पण के कारण यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।

दर्शकों का अनुभव बहुत सुखद रहा

जिला प्रशासन की बेहतरीन व्यवस्था से दर्शकों ने मुक्त कंठ से प्रशंसा की इस एयर शो ने रांची के लोगों के लिए एक अद्भुत अनुभव प्रदान किया। विमानों की गर्जना और कलाबाजियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

आर्मी ग्राउंड खोजा टोली नामकुम रांची में आयोजित (एयर शो) सूर्यकिरण की टीम के अद्भुत प्रदर्शन और सभी लोगों की मेहनत के कारण यह कार्यक्रम यादगार बन गया।

इस कार्यक्रम में रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ, माननीय न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय रांची, श्री आनंदा सेन एवं झारखण्ड सरकार के वरीय अधिकारी, उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी रांची, श्री मंजूनाथ भजन्त्री, उप विकास आयुक्त रांची, श्री दिनेश कुमार यादव, अनुमंडल पदाधिकारी सदर रांची, श्री उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था रांची, श्री राजेश्वर नाथ आलोक, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रांची, श्री सुमित कुमार अग्रवाल एवं सेना एवं जिला के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel