Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जिला उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त ने की पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षा बैठक

Follow

Published on: 23-09-2024

-स्वच्छ भारत एवं जल जीवन मिशन की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा- निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला दण्डाधिकारी -सह- उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) एवं जल जीवन मिशन की समीक्षात्मक बैठक समाहरणालय सभागार में आहूत की गई। उप विकास आयुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में आहूत बैठक में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के तहत जमशेदपुर प्रमण्डल के 1197 ग्रामों में से 1043 कुल अदद ग्राम एवं आदित्यपुर प्रमण्डल के 443 ग्रामों में 246 अदद ग्राम 1 स्टार, 3 स्टार, एवं 5 स्टार में परिलक्षित हैं, दिसम्बर 2024 तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसे यथाशीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

बैठक में जमशेदपुर प्रमण्डल अंतर्गत व्यक्तिगत शौचालय निर्माण हेतु कुल निर्धारित लक्ष्य 13218 के विरूद्ध 231 अदद व्यक्तिगत शौचालय एवं आदित्यपुर प्रमण्डल अंतर्गत कुल निर्धारित लक्ष्य 6593 के विरूद्ध 76 अदद व्यक्तिगत शौचालयों का निर्माण कराया गया है जिस पर उपविकास आयुक्त ने अप्रसन्नता जताई।

उन्होने निर्देशित किया कि योग्य लाभुकों को प्रेरित करते हुये स्वयं से शौचालय निर्माण कर लक्ष्य की प्राप्ति सुनिश्चित करें। अबुआ आवास में चिन्हित योग्य लाभुक जिनको पूर्व में शौचालय का लाभ नही मिला है उन्हें आवास निर्माण के साथ-साथ शौचालय निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

सभी पंचायतों में प्लास्टिक पृथ्थकरण शेड के निर्माण हेतु संबंधित अंचल अधिकारी से NOC प्राप्त है परन्तु कुल 54 अदद शेड का निर्माण पूर्ण किया गया है जो कि निर्धारित लक्ष्य से कम है। उपविकास आयुक्त के द्वारा दिसम्बर 2024 तक सभी पंचायत एवं प्रमण्डल स्तर पर प्लास्टिक पृथ्थकरण शेड का निर्माण पूर्ण कराने का निर्देश दिया गया।

बैठक में स्वच्छता ही सेवा 2024 कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु ग्राम स्तर पर लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। जल जीवन मिशन अन्तर्गत प्रति पंचायत 10 चापाकल निर्माण में तेजी लाने का निर्देश दिया गया। SVS( Single village scheme) एवं SVS cluster में जिनका स्रोत तैयार नही हुआ है उसके वैकल्पिक व्यवस्था का प्रस्ताव उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया ।

कुलियाना MVS (Multi village scheme) की धीमी प्रगति पर असंतोष व्यक्त करते हुये कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया । SVS /SVS Cluster में घरों में कनेक्शन का कार्य जल्द पूर्ण करने तथा बागबेड़ा MVS योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में कार्यपालक अभियंता, एसडीओ, एई, जेई तथा अन्य विभागीय पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel