Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

दादी को देखते ही एक्साइटेड हो गई राहा , उत्साहित होकर माँ आलिया की गोद में उछल-उछल कर की बातें

Follow

Published on: 16-09-2024

बॉलीवुड के सबसे प्यारे कपल्स की जब भी चर्चा होती है तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट का नाम जरूर सामने आता है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की प्रेम कहानी भी लोगों को काफी अट्रैक्ट करती है। अब दोनों एक क्यूट सी बेबी गर्ल राहा के पेरेंट्स हैं। बेबी राहा के साथ दोनों अक्सर वक्त बिताते नजर आते हैं। हाल में ही वेकेशन पर जाते हुए दोनों को स्पॉट किया गया। इस दौरान इनके साथ बेबी राहा कपूर भी नजर आईं। आलिया की सास राहा कपूर ने भी फैमिली ट्रिप पर साथ दिया। पूरा परिवार एक साछ एयरपोर्ट पर नजर आया। इस दौरान राहा कपूर का एक क्यूट वीडियो कैमरे में कैद हो गया है। इस वीडियो में उनकी क्यूटनेस देखने के बाद आप खुद को रोक नहीं पाएंगे। वीडियो सोशल मीडिया पर आने के चंद घंटे में ही वायरल होने लगा है।

सोशल मीडिया पर छाया राहा का वीडियो

सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं। आलिया भट्ट बेबी राहा कपूर को गोद में लिए खड़ी नजर आ रही हैं। उनके ठीक बगल में रणबीर कपूर खड़े हैं। तभी वहां पर आलिया भट्ट की सास नीतू कपूर आती हैं, जिन्हें देखते ही राहा एक्साइटेड हो जाती है। दादी को देखने के बाद वो अपनी मम्मी की गोद में उछलने लगती हैं। इतना ही नहीं वो अपनी दादी नीतू कपूर से बातें भी करती है। इसी दौरान वो अपने हाथों से क्यूट एक्शन करते भी दिखाती है। नीतू कपूर भी उसे पैंपर करते और उसकी बातों को सुनते और उनपर रिएक्ट करते दिखती हैं। इस वीडियो में दिखी राहा की प्यारी हंसी लोगों का दिल जीत ले रही है।

यहां देखें वीडियो

लोगों का रिएक्शन

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों के अलग-अलग रिएक्शन सामने आ रहे हैं। एक शख्स ने लिखा, ‘आलिया-रणबीर की बेटी बिल्कुल डॉल जैसी है।’ वहीं एक और शख्स ने लिखा, ‘वाह, राहा अपनी दादी नीतू कपूर को देखकर कितना एक्साइटेड है।’ वहीं एक और यूजर ने लिखा, ‘राहा कितनी जल्दी बड़ी हो रही है।’ वैसे बता दें, राहा कपूर अभी दो साल की भी नहीं हुई हैं। उनका बर्थडे करीब आ चुका है। कपूर फैमिली 6 नवंबर को राहा कपूर का दूसरा बर्थडे सिलब्रेट करेगी। याद दिला दें, 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी काफी सादगी से हुई थी और ठीक उसी साल राहा का भी जन्म हुआ।

आलिया और रणबीर कपूर इन फिल्मों में आएंगे नजर

एक्टर्स के वर्कफ्रेंट की बात करें तो आलिया भट्ट जल्द ही ‘जिगरा’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में आलिया भट्ट बहन का किरदार अदा कर रही हैं। इस फिल्म की प्रोड्यूसर भी आलिया ही हैं। वेदांग रैना एक्ट्रेस के साथ नजर आएंगे। फिल्म में उनका एक्शन अवतार देखने को मिलेगा। वहीं बात की जाए रणबीर कपूर की तो वो जल्द ‘रामायण’ में नजर आएंगे। फिल्म की शूटिंग जारी है। फिल्म में वो भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं। इसके अलावा कपल साथ में भी नजर आने के लिए तैयार है। दोनों की लव केमिस्ट्री दिखाने के लिए संजय लीला भंसाली ने उन्हें ‘लव एंड वॉर’ के लिए साइन किया है। इस फिल्म में विक्की कौशल भी लीड रोल में हैं।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel