• देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
Monday, May 19, 2025
  • Login
मानवाधिकार मीडिया
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In
No Result
View All Result
मानवाधिकार मीडिया
No Result
View All Result

भारतीय चेतना के ‘मन’ नायक ‘अटल’- राकेश त्रिपाठी

सद्दीक खान by सद्दीक खान
December 24, 2024
in लखनऊ
0
भारतीय चेतना के ‘मन’ नायक ‘अटल’- राकेश त्रिपाठी

लखनऊ। “मैं तेजपुंज, तमलीन जगत में फैलाया मैंने प्रकाश। जगती का रच करके विनाश, कब चाहा है निज का विकास।।”

विश्व बंधुत्व की भावना से ओत-प्रोत ये पंक्तियां भारतीय राजनीति के शलाका पुरुष, अजातशत्रु, कवि हृदय ‘जननायक’ अटल बिहारी वाजपेई जी की हैं।

READ ALSO

कालीचरण पीजी कालेज में मनाई गयी स्व० लाल जी टंडन की जयंती

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण

अटल जी भारतीय सनातन परम्परा में अनन्य उपासक एवं भारतीय मूल्यों के संरक्षक रहे हैं। वे स्वयं राजनीति को काजल की कोठरी कहते रहे, किन्तु इस काजल की कोठरी से निष्कलंक बाहर आ पाना उनके ही बूते की बात थी।

आज जब राजनीति में भाषाई एवं लोकतांत्रिक मर्यादाएं तार-तार होती हैं, ऐसे में अटल जी और भी अधिक प्रासंगिक हो जाते हैं। वे विपक्ष में रहते हुए भी सत्ता पक्ष के सकारात्मक कदमों की प्रशंसा से नहीं चूकते, राजनैतिक लाभ से इतर उनमें राष्ट्र प्रथम की भावना सदैव सर्वोपरि रही। वे मतभेद को खुले हृदय से स्वीकारते हैं, किन्तु मनभेद से मीलों दूर रहते हैं।
वे समष्टि (समाज) के लिए व्यष्टि (निज) को न्योछावर करने को तत्पर रहते हैं।

अटल जी भारतीय चेतना प्रखर स्तम्भ हैं, वे राष्ट्र हित में पहल करना भी जानते हैं और राष्ट्र के स्वाभिमान से समझौता करना भी उन्हें कदापि स्वीकार नहीं है।

वे हास परिहास को पूर्ण स्थान देते हैं, किन्तु किसी के भी उपहास को कभी स्थान नहीं देते।

राजनीतिज्ञों को शब्द चयन अटल जी से सीखना चाहिए, वे आलोचना करते समय भी संयमित शब्दों का प्रयोग करते हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल में अनेक महत्वपूर्ण कार्य किए।

भारत जोड़ो योजना

अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सड़कों के माध्यम से देश को जोड़ने की योजना बनाई। इसके अंतर्गत उन्होंने दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता को जोड़ने के लिए स्वर्णिम चतुर्भुज सड़क परियोजना प्रारंभ की। इसके साथ-साथ उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना प्रारंभ की। इन योजनाओं के कारण विकास कार्यों की गति तीव्र हुई। इससे आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिला। इन योजनाओं को बहुत सराहा गया।

इसके अतिरिक्त उन्होंने नदियों को जोड़ने की योजना पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने वर्ष 2003 में एक टास्क फोर्स गठित किया, परंतु भारी विरोध के कारण इस संबंध में कार्य प्रारंभ नहीं हो सका।

संचार क्रांति को प्रोत्साहन

अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार ने देश में संचार क्रांति को बढ़ावा दिया। उनकी सरकार ने वर्ष 1999 में भारत संचार निगम लिमिटेड के एकाधिकार को समाप्त कर दिया तथा नई टेलिकॉम नीति लागू की। इसके कारण उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर मोबाइल सेवा उपलब्ध हो सकी।

सर्व शिक्षा अभियान

वाजपेयी सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा दिया। उन्होंने वर्ष 2000-01 में छह से 14 वर्ष के बालकों को निशुल्क शिक्षा देने का अभियान प्रारंभ किया। इससे बीच में पढ़ाई छोड़ने वाले बच्चों की संख्या में कमी आई। वर्ष 2000 में लगभग 40 प्रतिशत बच्चों ने बीच में पढ़ाई छोड़ी थी। वर्ष 2005 में केवल 10 प्रतिशत बच्चों ने पढ़ाई छोड़ी। उन्होंने इस अभियान के ली गीत भी लिखा था।

विनिवेश का प्रारंभ

अटलजी के शासनकाल में देश में निजीकरण को प्रोत्साहन दिया गया। उन्होंने वर्ष 1999 में विनिवेश मंत्रालय के रूप में एक नए मंत्रालय का गठन किया। अरुण शौरी को इसका मंत्री बनाया गया। इस मंत्रालय ने भारत एल्यूमिनियम कंपनी, इंडियन पेट्रोकेमिकल्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड, हिंदुस्तान जिंक एवं विदेश संचार निगम लिमिटेड आदि सरकारी कंपनियों के विक्रय की प्रक्रिया प्रारंभ की। इसके साथ-साथ उन्होंने बीमा कंपनियों में विदेशी निवेश की सीमा को 26 प्रतिशत तक किया था। वर्ष 2015 में मोदी सरकार ने इसे बढ़ाकर 49 प्रतिशत कर दिया।

पोखरण का परीक्षण

अटल सरकार की बड़ी उपलब्धियों में पोखरण परीक्षण भी सम्मिलित है। मई 1998 में भारत ने पोखरण में परमाणु परीक्षण किया था। यद्यपि इस परीक्षण के पश्चात् अमरीका, ब्रिटेन, कनाडा सहित अनेक पश्चिमी देशों ने भारत पर आर्थिक प्रतिबंध लगा दिया था। किंतु अटलजी अपने लक्ष्य से पीछे नहीं हटे। अंततः उनकी की विजय हुई और कुछ समय के पश्चात् इन देशों ने प्रतिबंध हटा लिए।

बस सेवा

अटलजी ने भारत एवं पाकिस्तान के आपसी संबंधों को सुधारने के दृष्टिगत फरवरी 1999 में दिल्ली-लाहौर बस सेवा प्रारंभ की थी। प्रथम बस सेवा से वे स्वयं लाहौर गए तथा पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से भेंट की। उन्होंने एक समझौते पर हस्ताक्षर भी किए। इसे एक बड़ी उपलब्धि मना जाता है।

आतंकवाद निरोधक अधिनियम

अटल सरकार ने आतंकवाद निरोधक अधिनियम 2002 लागू किया था। यह अधिनियम देश में हो रही कई आतंकवादी घटनाओं विशेषकर संसद पर हमले के पश्चात् पारित किया गया था। यह अधिनियम, आतंकवादी और विघटनकारी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम 1987 के स्थान पर लागू किया गया था। केवल दो वर्ष की समयावधि में अटल सरकार ने 32 संगठनों पर पोटा के अंतर्गत प्रतिबंध लगाया था। देश के सुरक्षा की दृष्टि से इसे बहुत बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

संविधान समीक्षा आयोग का गठन

अटल वाजपेयी सरकार ने संविधान में संशोधन की आवश्यकता पर विचार-विमर्श करने के लिए 1 फरवरी 2000 को संविधान समीक्षा के राष्ट्रीय आयोग गठित किया था। इसका बहुत विरोध किया गया।
इसके पश्चात् भी अटल सरकार ने आयोग का गठन किया तथा उसे छह माह का समय प्रदान किया गया।

जातिवार जनगणना पर रोक

वर्ष 1999 में अटल बिहारी वाजपेयी सरकार के बनने से पूर्व एचडी देवगौड़ा सरकार ने जातिवार जनगणना को स्वीकृति दी थी। इसके कारण वर्ष 2001 में जातिगत जनगणना होनी थी। मंडल कमीशन के प्रावधानों को लागू करने के पश्चात् देश में प्रथम बार जनगणना 2001 में होनी थी। इसका उद्देश्य यह देखना था कि ऐसे मंडल कमीशन के प्रावधानों को सही तरीके से लागू किया जा रहा है अथवा नहीं। इसीलिए जातिगत जनगणना कराने जाने की मांग उठ रही थी।

कोई ठोस कार्य प्रणाली बनाने के लिए न्यायिक प्रणाली द्वारा तथ्यात्मक आंकड़ों को एकत्रित करने की बात कही जा रही थी। तत्कालीन रजिस्टार जनरल ने भी जातिगत जनगणना को स्वीकृति दी थी, परंतु अटल सरकार ने इस निर्णय को परिवर्तित कर दिया। इसके कारण जातिवार जनगणना नहीं हो सकी।

अटलजी ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य किए, जिसके लिए उन्हें अनेक पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। उनकी सेवाओं के लिए 25 जनवरी 1992 को उन्हें पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा 28 सितंबर 1992 को उन्हें ’हिंदी गौरव’ से सम्मानित किया गया। उन्हें 20 अप्रैल 1993 को कानपुर विश्वविद्यालय द्वारा डी लिट की उपाधि प्रदान कर सम्मानित किया गया।

उन्हें 1 अगस्त 1994 में लोकमान्य तिलक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार 17 अगस्त 1994 को संसद द्वारा उन्हें श्रेष्ठ सासंद चुना गया तथा पंडित गोविंद वल्लभ पंत पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके पश्चात् उन्हें 27 मार्च 2015 को भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

वह कहते थे इतिहास में हुई भूल के लिए आज किसी से बदला लेने का समय नहीं है, लेकिन उस भूल को ठीक करने का सवाल है। एटम बम का जवाब क्या है? एटम बम का जवाब एटम बम है और कोई जवाब नहीं। भारत की सुरक्षा की अवधारणा सैनिक शक्ति नहीं है. भारत अनुभव करता है सुरक्षा आंतरिक शक्ति से आती है।

अगर हम देशभक्त न होते और अगर हम निःस्वार्थ भाव से राजनीति में अपना स्थान बनाने का प्रयास न करते और हमारे इन प्रयासों के साथ इतने साल की साधना न होती तो हम यहां तक न पहुंचते। सेना के उन जवानों का अभिनन्दन होना चाहिए, जिन्होंने अपने रक्त से विजय की गाथा लिखी। विजय का सर्वाधिक श्रेय अगर किसी को दिया जा सकता है, तो हमारे बहादुर जवानों को और उनके कुशल सेनापतियों को।

अभी मुझे ऐसा सैनिक मिलना बाकी है, जिसकी पीठ में गोली का निशान हो. जितने भी गोली के निशान हैं, सब निशान सामने लगे हैं। अगर अपनी सेनाओं या रेजिमेंटों के नाम हमें रखने हैं, तो राजपूत रेजिमेंट के स्थान पर राणा प्रताप रेजिमेंट रखें, मराठा रेजिमेंट के स्थान पर शिवाजी रेजिमेंट और ताना रेजिमेंट रखे, सिख रेजिमेंट की जगह रणजीत सिंह रेजिमेंट रखें।

वह कहते थे कि किसी भी देश को आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक साझदारी का हिस्सा होने का ढोंग नहीं करना चाहिए, जबकि वह आतंकवाद को बढ़ाने, उकसाने, और प्रायोजित करने में लगा हुआ हो। आज वैश्विक निर्भरता का अर्थ यह है कि विकासशील देशों में आई आर्थिक आपदाएं विकसित देशों में संकट ला सकती हैं।

राज्य को, व्यक्तिगत सम्पत्ति को जब चाहे तब जब्त कर लेने का अधिकार देना एक खतरनाक चीज होगी। संयुक्त राष्ट्र की सफलता के लिए यह आवश्यक है कि वह समरत मानवता का सबल स्वर बन सके और देशों के बीच एक-दूसरे पर अवलम्बित सामूहिक सहयोग का गतिशील माध्यम बन सके। कोई इस बात से इंकार नहीं कर सकता है कि देश मूल्यों के संकट में फंसा है।

लेखक – भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता है।

Share
Tags: #hindinewspaper#lucknow newslatest news in hindiअटल जीमानवाधिकार मीडिया

Related Posts

सचिवों की मांग जायज, सरकार को इस पर ध्यान देने की आवश्यकता :- सावित्री मनोज मंडावी
लखनऊ

कालीचरण पीजी कालेज में मनाई गयी स्व० लाल जी टंडन की जयंती

April 12, 2025
उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण
लखनऊ

उत्तर प्रदेश जनहित व्यापार मंडल ने हरौनी रेलवे स्टेशन निर्माणधीन पुल का किया निरीक्षण

April 9, 2025
नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के छत से लटकता मिला शव
बाराबंकी

नवविवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में घर के छत से लटकता मिला शव

April 1, 2025
कालीचरण पीजी कालेज में हुआ दो दिवसीय युवा खेल महोत्सव 2025 का हुआ समापन
लखनऊ

कालीचरण पीजी कालेज में हुआ दो दिवसीय युवा खेल महोत्सव 2025 का हुआ समापन

April 1, 2025
भारत स्टील चिनहट पर हुआ रोज़ा अफ्तार का आयोजन
लखनऊ

भारत स्टील चिनहट पर हुआ रोज़ा अफ्तार का आयोजन

March 29, 2025
माती में फूंका गया सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला
लखनऊ

माती में फूंका गया सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला

March 28, 2025
Next Post
हरदोई ग्राम पंचायत की अस्थाई गौशाला में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त

हरदोई ग्राम पंचायत की अस्थाई गौशाला में सभी व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त

POPULAR NEWS

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

डी ए वी पब्लिक स्कूल खड़िया में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया महात्मा हंसराज का जन्मदिन

April 19, 2025
अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

अनियंत्रित महिंद्रा कार बंद मकान में घुसी, एसआई की मौत, हमराही अन्य घायल

February 12, 2025
तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

तुम मुझे खून दो, मैं तुझे आजादी दूंगा के नारों से डी ए वी खड़िया परिसर हुआ गुंजायमान

January 24, 2025
मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

मरीज की जगह एम्बुलेंस ढो रही टायर

September 18, 2024
अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

अगर बकरा पालते है तो हो जाए सावधान, एक बकरा चोर गैंग चढ़ा पुलिस के हत्थे 

February 13, 2025

WEATHER UPDATES

मौसम

EDITOR'S PICK

प्रयागराज

January 3, 2024
शोभा यात्रा का किया गया स्वागत 

शोभा यात्रा का किया गया स्वागत 

January 4, 2025
ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएं बीएसएल : उपायुक्त

ट्रांसपोर्ट नगर के लिए 20 एकड़ भूमि उपलब्ध कराएं बीएसएल : उपायुक्त

December 2, 2024
कलयुगी पिता ने शराब के नशे में बेटे के ऊपर किया हसिया से वार, हालत गंभीर

महिला के साथ ससुरालीजनों द्वारा गाली गलौज मारपीट प्रताड़ित करने का केस दर्ज

September 28, 2024

CRICKET LIVE SCORE

RASHIFAL UPDATES

About Us

मानवाधिकार मीडिया

मानवाधिकार मीडिया एक स्वतंत्र और निष्पक्ष समाचार वेबसाइट है, जो आपके लिए ताजा और सटीक खबरें लाती है। हमारा उद्देश्य है समाज में जागरूकता फैलाना, मानवीय अधिकारों की रक्षा करना और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से सत्य को उजागर करना। हम आपकी आवाज़ को बुलंद करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और आपके विश्वास के लिए आभारी हैं। साथ मिलकर, हम एक बेहतर समाज के निर्माण की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं।

kamranasadjournalist@gmail.com

Recent Posts

  • रामगढ़ : मुख्यमंत्री पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, दिवंगत जगदीश सोरेन को दी भावभीनी
  • 0x1c8c5b6a
  • 0x1c8c5b6a
  • भाजपा की तिरंगा यात्रा पर राकेश साहू का हमला, सेना और तिरंगे के अपमान का लगाया आरोप

RSS मानवाधिकार मीडिया

  • रामगढ़ : मुख्यमंत्री पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, दिवंगत जगदीश सोरेन को दी भावभीनी

Follow us

Our Visitors

Visitors Today
1116
1932011
Total Visitors
260
Live visitors
No Result
View All Result
  • देश
  • विदेश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • जम्मू और कश्मीर
    • झारखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • ओडिशा
    • हरियाणा
    • पंजाब
  • प्रमुख समाचार
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • मानवाधिकार मीडिया विशेष
    • संपादकीय
    • फ़िल्म समीक्षा
    • शख्सियत
    • ज्ञान विज्ञानं
    • पॉलिटिक्स
  • Log In

©Copyright 2024, All Rights Reserved For Manavdhikar Media by RA.Tech (7985291626)

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms below to register

*By registering into our website, you agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.
All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.