Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डेंगू-मलेरिया को हराने के लिए जागरुकता जरूरी-ब्रजेश पाठक

Published on: 01-10-2024

लखनऊ। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए जागरुकता जरूरी है। सरकार लगातार संचारी रोगों के खात्मे की दिशा में प्रयास कर रही है। साल में अलग-अलग माह में अभियान चलाया जा रहा है। आज से संचारी रोगों को खत्म करने के लिए टीमें घर-घर जाएंगी। यह अभियान पूरे माह चलेगा।

यह कहना है डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का मंगलवार को राजधानी लखनऊ के अलीगंज स्थित सीएचसी में संचारी रोग अभियान के शुभारंभ के अवसर पर डिप्टी सीएम ने कहा कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, कालाजार समेत दूसरे संचारी रोगों को खत्म करने में पार्षद, सोशल वर्कर व स्थानीय लोगों की अहम भूमिका है। सरकार स्वास्थ्य, नगर निगम, ग्राम विकास, एलडीए, मलेरिया, आवास विकास समेत 13 विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने की कवायद कर रही है। इसमें काफी हद तक कामयाबी भी मिली है।

घर के आसपास पानी न जमा होने दें डिप्टी सीएम ने लोगों से अपील की है कि घर के भीतर व बाहर पानी न जमा होने दें। खाली प्लाट आदि में साफ-सफाई रखें। गंदगी न जमा होने दें। कूलर, गमले, टायर आदि में पानी न भरें। इससे काफी हद तक मच्छरों की पैदावार को रोक सकते हैं। घर के आस-पास जमा पानी में जला मोबिल ऑयल या मिट्टी का तेल डाल दें।

फागिंग होगी, एंटीलार्वा का छिड़काव भी उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के तहत शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार फागिंग होगी। एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाएगा। सफाई अभियान चलाया जाएगा ताकि संचारी रोगों से लोगों को बचाया जा सके। स्वास्थ्य कार्यकर्ता घर-घर जाकर जांच करेंगे। घरों में पनपे लार्वा को खत्म करने में मदद करेंगे। डेंगू-मलेरिया का मरीज मिलने पर घर के बाकी सदस्य व उसके आस-पास के लोगों की भी जांच कराई जाएगी।

इनसेट-

संवेदनशील इलाकों पर फोकस

डिप्टी सीएम ने कहा ऊडेंगू, मलेरिया व दूसरे संचारी रोगों के लिए संवेदनशील इलाकों को चिन्हित किया जाये। इन इलाकों में फागिंग, एंटीलार्वा का छिड़काव कराया जाये। साफ-सफाई कराई जाये। लोगों को रोगों से बचाव के प्रति जागरुक किया जाये। बुखार आदि के मरीज मिलने पर कैंप लगाकर जांच कराई जाये।बुखार को न करें नजरअंदाज बुखार को नजरअंदाज न करें। तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।

डिप्टी सीएम ने कहा कि लखनऊ में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, सामु़दायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का संचालन हो रहा है। डॉक्टर की सलाह, जांच और मुफ्त दवा वितरित की जा रही है। इलाज में लापरवाही न बरतें। समय पर जांच व इलाज से बीमारी पूरी तरह से काबू में आ सकती है। डेंगू मरीजों को भर्ती करने के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड हैं।

कार्यक्रम में विधायक डॉ. नीरज बोरा, स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव पार्थसारथी सेन शर्मा, सचिव रंजन कुमार, स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. ब्रजेश राठौर, परिवार कल्याण महानिदेशक डॉ. नरेंद्र अग्रवाल, निदेशक संचारी रोग डॉ. आरपीएस सुमन, कार्यक्रम संचालक डॉ. विकासेंदु अग्रवाल, सीएमओ डॉ. मनोज अग्रवाल, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सोमनाथ सिंह व पार्षद डॉ. स्वदेश सिंह मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel