बांग्लादेश में हिंसा बेकाबू: मोहम्मद यूनुस का पुश्तैनी घर फूंका; ढाका में कई जगह बम धमाके, अब तक 565 गिरफ्तार
बांग्लादेश में अवामी लीग के देशव्यापी लॉकडाउन के आह्वान के बीच राजधानी ढाका में कई जगह कच्चे बम धमाके हुए और चटगांव में पूर्व अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस के पुश्तैनी घर में आग लगा दी गई। ग्रामीण बैंक की शाखाओं और नेताओं की संपत्तियों पर भी हमले हुए, जबकि हिंसा में कम से कम चार लोग घायल हुए। पुलिस ने ढाका में 24 घंटे के अभियान में 565 लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें पूर्व शिक्षा मंत्री नुरुल इस्लाम नाहिद भी शामिल हैं।