बांग्लादेश में फिर भड़की हिंसा, बम धमाकों से दहली राजधानी ढाका; मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर में आगजनी
बांग्लादेश की राजधानी ढाका में देसी बम धमाके और आगजनी की घटनाएं हुईं, जबकि चटगांव में मोहम्मद यूनुस के पैतृक घर को आग लगा दी गई। कड़ी सुरक्षा के बावजूद ढाका में कई जगहों पर धमाके हुए, जिनमें कम से कम चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस और चश्मदीदों के अनुसार हालात पर नजर रखी जा रही है।