Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बाबा फक्कड़ शाह क्रिकेट टूर्नामेंट: बेहटा सातनपुर की टीम (पिंक पैंथर 2.O)सेमीफाइनल में पहुंची, चक को किया बाहर

Published on: 20-12-2024

खीरों (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत दृगपाल गंज में हो रहे बाबा फक्कड़ शाह क्रिकेट टूर्नामेंट ने खेल प्रेमियों को उत्साहित कर दिया है। इस टूर्नामेंट में बेहटा सातनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में जगह बना ली है। 23 दिसंबर को होने वाले पहले सेमीफाइनल में बेहतरीन खेल देखने को मिलेगा।

चक टीम का सफर

दृगपाल गंज में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में चक की टीम का सफर उल्लेखनीय रहा, लेकिन उनकी अंतिम हार ने उन्हें निराश किया। चक टीम ने अपने प्रदर्शन के चलते सभी का ध्यान आकर्षित किया, लेकिन अंतिम मैच में हार के चलते वे दौड़ से बाहर हो गए। इस हार ने चक टीम के खिलाड़ियों को निराश किया, लेकिन खेल में हार-जीत एक सामान्य बात है।

खेल की अहमियत

पब्लिक राइट्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शुभम शर्मा ने खिलाड़ीयो को प्रोत्साहन देते हुए कहा कि खेलों में जातिवाद की भावना खत्म होती है और एकजुटता का विकास होता है। क्रिकेट खेल हमें संघर्ष करना सिखाता है और मानसिक विकास में भी सहायक होता है। इस टूर्नामेंट से न केवल खिलाड़ियों के बीच प्रतिस्पर्धा का माहौल बना है, बल्कि यह स्थानीय समुदाय में सौहार्द और भाईचारे की भावना को भी प्रोत्साहित करता है।

कैसा रहा मैच का हाल

बेहटा सातनपुर की टीम और चक की टीम के बीच करो या मरो का मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में बेहटा सातनपुर की टीम ने चक को 31रनों से हरा दिया।इस मैच में बेहटा सातनपुर की टीम ने टॉस जीता और कप्तान रोहित कुशवाहा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी बेहटा सातनपुर टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 113 रन बनाए।

जिसके जवाब में चक की टीम ने 13ओवर में 82रन बनाकर ऑल आउट हो गईं। मैच में शानदार प्रदर्शन बेहटा सातनपुर की टीम के खिलाड़ी शिवम् शर्मा ,राज,अमनदीप,पवन और सचिन का रहा जिसमें शिवम् शर्मा ने 1ओवर में 3 विकेट आउट करके मेन ऑफ द मैच का खिताब हासिल किया।

इस मौके पर कमेटी अध्यक्ष रुस्तम शाह,प्रमोद, अभिषेक सिंह,कल्लू ,मन्नू,विजय कुशवाहा,दीपू साहू, प्रांजुल, शिखर,उमंग, त्रिपुरारी,मोनू,गंगदयाल व अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel