Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य लिया है रामचंद्र यादव

Follow

Published on: 15-04-2025

रिपोर्ट :- सैयद अब्दुल वहीद

रुदौली-अयोध्या। बाबा साहब की 134वीं जयंती धूमधाम से कुढ़ासादात में मनाई गई। रुदौली विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों से डीजे,ढोल बेंड बाजो के साथ निकली शोभायात्रा तहसील के 13 स्थानों से निकाली गई।भव्य शोभा यात्रा में पालपुर से भानु गौतम, राम भवन रावत, मवई से राम कैलाश गौतम,नेवरा से विक्रमाजीत यादव, मीशा से राम तेज रावत, गौरियामऊ से पूर्णमासी रावत,बिङ्हार से सुमन पासवान, ऐहार से पवन कुमार कोरी,नरौली से बजरंगी यादव, किशोरी लाल भारती,मीरमऊ से बनवारी लाल यादव, अमराईगांव से दीपक सिंह, शुजागंज से सुलखान यादव, लोहटी सरैंया से सदन लाल निषाद, रजनपुर से विनय रावत,रसूलपुर मवई से महेश यादव,मखदुमपुर से अखिलेश रावत, ताल गांव से दीपक तिवारी,नेवादा से सुरेश निषाद सहित रुदौली नगर पालिका व मां कामाख्या धाम नगर पंचायत से हजारों कार्यकर्ता तहसील के कुढ़ासादात गांव में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राम चंद्र यादव की अगवाई में पहुंचे।शोभा यात्रा के दौरान महिलाओं एवं बच्चो ने पुष्प वर्षा भी की। श्री विधायक ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। और केक काटकर जन्मोत्सव मनाया।

 

विधायक राम चंद्र यादव ने इस अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ अम्बेडकर के जीवन दर्शन का लोग अध्ययन कर उनके विचारों से जरूर सीख ले। बाबा साहब ने समाज को एक समान जोड़ने का कार्य किया है। भारतीय संविधान बनाने में बाबा साहब का बहुत बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उनका विचार था कि समाज में समता होनी चाहिए। सभी को बराबर का अधिकार एवं न्याय मिलना चाहिए।उन्होंने कहा कि डॉ. अम्बेडकर जी का पूरा जीवन संघर्ष, सत्यनिष्ठा, लगन व वंचित वर्ग के प्रति करुणा का प्रतीक है। उन्होंने व्यक्तिगत जीवन मे अनेक बाधाओं व कष्टों को सहा किंतु कभी भी अपने लक्ष्य से विचलित नहीं हुए। सार्वजनिक जीवन मे उन्होंने अश्पृश्यता व भेदभाव का कड़ा विरोध किया। भाजपा नेता राधेश्याम त्यागी ने साहब के जन्म दिवस पर बधाई देते हुए कहा कि संविधान में समाज के हर वर्ग, जाति को बराबर का दर्जा दिया गया है। इस मौके पर मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने कहा कि कहा कि महापुरूषों के जीवन का अनुसरण करते हुए व्यक्ति को उनके द्वारा बताए गए रास्तों पर चलकर देश, प्रदेश की तरक्की, खुशहाली के लिए अपना जीवन व्यतीत करना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष किशोरी लाल भारती ने किया। और संचालन राधेश्याम त्यागी ने किया। कार्यक्रम में कई वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किये। इस मौके पर रुदौली नगर मण्डल अध्यक्ष राम राज लोधी आशीष शर्मा दुर्गेश जी हिमांशु गर्ग रुदौली नगर अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष मसरूर अहमद नन्हे अली मवई मण्डल अध्यक्ष तारिक खान जिला मंत्री सबीहुल हसन रिजवी सूफी संवाद अवध क्षेत्र प्रभारी मोहम्मद अरसलान शुजागंज मण्डल अध्यक्ष राम दीन वर्मा हलीमनगर प्रधान एजाज अहमद आशीष नितिन प्रधान मकदूम पुर चन्द्र राम सुनील कोटेदार संतोष जी आनन्द प्रधान खण्डपिपरा प्रधान राधे श्याम यादव शेखर जी
भाजपा जिला उपाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी,ब्लाक प्रमुख राजीव तिवारी,निर्मल शर्मा,तेज तिवारी,शीतला प्रसाद शुक्ल,किशोरीलाल भारती, अखिलेश रावत,धर्मेंद्र वर्मा,राम भवन रावत,राम भारत, पवन कोरी, राकेश तिवारी,सुनील मिश्रा, राजेश शर्मा,रामराज लोधी,रामनेवल लोधी,राम प्रेस यादव,सुरेश निषाद,तारिक खान,बृजेश यादव, कुलदीप सोनकर,सुमन पासवान, माथुरी सिंह,पूजा कौशल,शांति देवी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel