Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Bigg Boss 18: करण वीर से लेकर अविनाश मिश्रा तक, बिग बॉस की यात्रा को देखकर हुए इमोशनल।

Published on: 17-01-2025

‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को होने वाला है और फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि सलमान खान के शो का विनर कौन होगा। फिनाले से पहले शिल्पा शिरोडकर एलिमिनेट हो गईं। वहीं करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह, विवियन डीसेना, चुम दरंग और रजत दलाल बिग बॉस सीजन 18 के टॉप 6 फाइनलिस्ट बने। आज रात (16 जनवरी) के एपिसोड में करण वीर मेहरा, अविनाश मिश्रा, ईशा सिंह और बाकी फाइनलिस्ट बिग बॉस के घर में अपनी जर्नी वीडियो देखकर भावुक होते दिखाई दिए।

 

अविनाश मिश्रा का दिखा जलवा

अविनाश मिश्रा का गार्डन एरिया में उनके फैंस ने बहुत ही शानदार तरीके से स्वागत किया। वह अपनी जर्नी वीडियो देख खुशी से झूमने लगे और मंच पर शर्ट उतार दी। बिग बॉस बताते हैं कि उन्हें घर का विलेन कहा जाता था, लेकिन वह हीरो हैं। अविनाश की टोंड बॉडी देख बिग बॉस उनकी तारीफ करते हैं। वह अपनी शर्ट उतारते हैं और अपने एब्स दिखाते हैं।

करण वीर मेहरा की आंखें हुई नम

करण वीर मेहरा भी अपनी जर्नी वीडियो देखने के लिए गार्डन एरिया में जाते हैं। दर्शक उनका हौसला बढ़ाते हैं। वे इस शो को द करण वीर मेहरा शो कहते हैं। स्क्रीन पर सभी पलों को देखने के बाद करण वीर की आंखों में आंसू आ जाते हैं।

ईशा सिंह हुईं इमोशनल

ईशा सिंह अपनी बिग बॉस जर्नी का वीडियो देखने के बाद भावुक हो जाती हैं और रो पड़ती हैं। वह अपनी बातों से दर्शकों का दिल जीत लेती है। बिग बॉस कहते हैं कि वह हमेशा अपने दोस्तों के लिए खड़ी रहती हैं और इसलिए उन्हें लोग पसंद करते हैं। वह बिग बॉस को यह जर्नी दिखाने के लिए धन्यवाद कहती है। बता दें कि, ‘बिग बॉस 18’ का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी, 2025 को रात 9:30 बजे होगा। दिग्विजय राठी को छोड़कर सभी प्रतियोगियों फिनाले की रात में शामिल होंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel