पटना। बिहार में करीब 10 लाख शिक्षकों और पुलिसकर्मियों का वेतन अटक गया है। त्योहारी सीजन में वेतन न मिलने से कर्मचारियों और उनके परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। शिक्षक संगठनों से लेकर पुलिसकर्मी तक वेतन भुगतान में हो रही देरी पर सवाल उठा रहे हैं।
बताया जाता है कि प्रक्रिया से जुड़ी अड़चनों के कारण भुगतान रुका हुआ है। कर्मचारी उम्मीद लगाए हैं कि जल्द ही खातों में वेतन पहुंचेगा, ताकि त्योहार की तैयारियां प्रभावित न हों।
विज्ञापन | Advertisement
इस मामले पर विपक्ष भी सरकार को घेर रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि समय पर वेतन मिलना उनका हक है और विभाग को जल्द समाधान निकालना चाहिए।

