पटना। बिहार में सड़क नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। राज्य में 32 सड़क परियोजनाओं को मंजूरी मिली है, जिनके तहत कुल 2,424 किलोमीटर लंबी सड़कें बनेंगी। इन परियोजनाओं पर करीब 1.64 लाख करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
इन सड़कों के बनने से जिलों के बीच संपर्क बेहतर होगा और गांवों से शहरों तक पहुंच आसान बनेगी। व्यापार, कृषि उपज की ढुलाई और रोजमर्रा की यात्रा में लगने वाला समय घटेगा, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा।
विज्ञापन | Advertisement
बताया जाता है कि परियोजनाओं के पूरा होने से राज्य के कई इलाकों में आवागमन की तस्वीर बदलेगी। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि काम तय समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा होगा।

