Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली: स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली पर भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह का कलेक्ट्रेट में धरना, अधिकारियों से मांगा जवाब

Published on: 18-09-2025
  • किसान नेता ने अधिकारियों से पूछा– अखबार पढ़ते हैं या नहीं?
  • करणी सेना जिलाध्यक्ष और प्रधान संघ अध्यक्ष भी रहे शामिल
  • कलेक्ट्रेट परिसर में दिया धरना, अधिकारी बगलें झांकते रहे

रायबरेली। जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और लापरवाही को लेकर भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना देकर जोरदार विरोध दर्ज कराया। इस दौरान करणी सेना जिलाध्यक्ष मोनू भदौरिया, प्रधान संघ अध्यक्ष ऋषि सिंह सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। स्वास्थ्य सेवाओं की अव्यवस्था से परेशान कई पीड़ित भी धरने में शामिल हुए।

धरने की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में जिम्मेदार अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसान नेता की लिखित शिकायतों को सुनते हुए सभी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान नेता अपने समर्थकों के साथ शांतिपूर्वक धरना समाप्त कर लौट गए। धरने के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी तैनात रहा।

अधिकारी जवाब देने से कतराते रहे

धरने में किसान नेता ने हाल ही में समाचार पत्रों में प्रकाशित स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही और भ्रष्टाचार से जुड़ी खबरों को एक-एक कर अधिकारियों के सामने रखा। उन्होंने पूछा – “क्या आप अखबार नहीं पढ़ते हैं? और अगर पढ़ते हैं तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं की?” सवालों की बौछार के बीच जिम्मेदार अधिकारी बगले झांकते रह गए और कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

किसान नेता की हो रही सराहना

स्वास्थ्य विभाग की अव्यवस्थाओं और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के बाद भाजपा किसान नेता रमेश बहादुर सिंह की पूरे जनपद में जमकर सराहना हो रही है। लोग उन्हें जनता की सच्ची आवाज बता रहे हैं।

धरने से घबराए अधिकारी

धरने के दौरान एक अधिकारी ने किसान नेता से पूछा कि “आप कितनी देर धरना देंगे?” इस पर रमेश बहादुर सिंह ने साफ कहा – “धरने का कोई समय तय नहीं है। भोजन साथ लेकर चलता हूं, जब तक समस्या का समाधान नहीं होगा, तब तक धरने पर बैठा रहूंगा।” उनकी यह दृढ़ता धरने में मौजूद लोगों के बीच उत्साह का कारण बनी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel