Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

जमशेदपुर सदर प्रखण्ड में आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय सम्मेलन

Follow

Published on: 21-05-2025

  • उप विकास आयुक्त ने किसानों को किया संबोधित, कहा- किसानों के आय वृद्धि को लेकर किया जा रहा संवेदनशील प्रयास 

जमशेदपुर (झारखंड)। पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों में आम का उत्पादन बड़े स्तर पर हुआ है । किसानों को उत्पादित फलों का उचित मूल्य प्राप्त हो इसे लेकर उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में जमशेदपुर सदर प्रखंड में प्रखंड स्तरीय सम्मेसलन आयोजित किया गया।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए उप विकास आयुक्त ने किसानों को आम उत्पादन की संभावनाओं, आधुनिक तकनीकों एवं विपणन सुविधा से जुड़ी जानकारियां दीं। उन्होंने कहा कि, राज्य सरकार के दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन किसानों की आय को बढ़ाने के लिए कृतसंकल्प है। आम जैसे बहुप्रचलित फलों की उपज के लिए बाज़ार की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है।

सम्मेलन में कृषि विभाग, बागवानी विभाग एवं विपणन समिति के अधिकारियों ने भी किसानों से सीधा संवाद किया और विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को स्थानीय एवं बाहरी बाजारों से जोड़कर उनकी आमदनी में वृद्धि करना है। आने वाले समय में ऐसे और कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को तकनीकी सहयोग एवं विपणन अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

सम्मेलन का उद्देश्य बागवानी उत्पादों, विशेषकर आम के विपणन और मूल्य संवर्धन हेतु ठोस रणनीति विकसित करना था, जिससे लाभुकों को उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सके एवं बागवानी को एक सतत आजीविका के रूप में प्रोत्साहन मिल सके।

मौके पर इंटेट टू साल्यूशन, श्रीसरन्या और ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश के प्रतिनिधियों ने किसानों के आम फलोत्पाद को उचित मूल्य पर खरीद को लेकर उन्हें आश्वस्त किया। उन्होने कहा कि किसानों से आम भी खरीदेंगे तथा बाजार भी उपलब्ध करायेंगे, बिचौलियों की कोई भागीदारी नहीं रहेगी, किसान सीधे ग्राहक तक सामान पहुंचा सकेंगे।

इस मौके पर बीडीओ सुमित प्रकाश, एपीओ समेत जनप्रतिनिधि, लाभुक, बागवानी मित्र, कृषक मित्र, मेट, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, ATM, BTM, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, पंचायत सेवक, JSLPS, CSOs एवं आम क्रेता/विक्रेता (Vendors), एनजीओ के प्रतिनिधि सहित अन्य संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel