Latest News
शतरंज | आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बने | शतरंज समाचारलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार‘यह वास्तव में अफ़सोस की बात है’: विवादास्पद ‘ग्रोवेल’ टिप्पणी के बाद दक्षिण अफ़्रीका के कोच शुकरी कॉनराड ने गलती स्वीकार की | क्रिकेट समाचारएक परिवार के लिए खुशी, दूसरे के लिए पीड़ा: सुनाली वापस, चचेरी बहन स्वीटी अभी भी बांग्लादेश में फंसी है | भारत समाचारफ़ाइल पिंग-पोंग ने जम्मू-कश्मीर सिविल सेवा परीक्षा पर उमर-एलजी विवाद को ट्रिगर किया | भारत समाचारआईवीएफ 10 में से 9 जोड़ों को विनाशकारी कर्ज में धकेल देता है; अध्ययन में पीएम-जेएवाई कवर 81,332 रुपये प्रति चक्र की सिफारिश की गई है | भारत समाचारक्यों दोबारा इस्तेमाल किए गए तेल में तला हुआ खाना आपको कैंसर के खतरे में डाल सकता है?निलंबित टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने ‘बाबरी मस्जिद’ की आधारशिला रखी।‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा।

बोड़ाम प्रखण्ड में मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम फलोत्पादन के लिए बाजार उपलब्धता हेतु प्रखंड स्तरीय सम्मेलन

Follow

Published on: 15-05-2025

जमशेदपुर (झारखंड)। मनरेगा योजना के अंतर्गत विगत आठ वर्षों से पूर्वी सिंहभूम जिला के विभिन्न प्रखण्डों में बागवानी कार्य, विशेषकर आम फलदार पौधों की योजनाओं का क्रियान्वयन व्यापक स्तर पर किया गया है। इन प्रयासों के फलस्वरूप क्षेत्र में आम का उत्पादन उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है।

हालांकि, आम बागवानी योजना के लाभुकों को उनके उत्पादित फलों का उचित मूल्य प्राप्त नहीं हो पा रहा है, जिससे उनके मनोबल में गिरावट तथा बागवानी के प्रति उदासीनता देखी जा रही है।

उक्त समस्या के निराकरण एवं संभावित समाधान पर विचार-विमर्श हेतु बोड़ाम प्रखण्ड परिसर में प्रखण्ड स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में निदेशक एनईपी श्री संतोष गर्ग, बीडीओ श्री किकू महतो, विपणन सचिव बाजार समिति श्री अभिषेक आनंद, एपीओ समेत जनप्रतिनिधि, लाभुक, बागवानी मित्र, कृषक मित्र, मेट, ग्राम रोजगार सेवक, प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, ATM, BTM, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, पंचायत सेवक, JSLPS, CSOs एवं आम क्रेता/विक्रेता (Vendors), एनजीओ के प्रतिनिधि सहित विभिन्न संबंधित हितधारकों की सक्रिय भागीदारी रही ।

सम्मेलन का उद्देश्य बागवानी उत्पादों, विशेषकर आम के विपणन और मूल्य संवर्धन हेतु ठोस रणनीति विकसित करना था, जिससे लाभुकों को उचित बाजार मूल्य प्राप्त हो सके एवं बागवानी को एक सतत आजीविका के रूप में प्रोत्साहन मिल सके।

मौके पर एनजीओ Intent to Solution एवं श्रीसरन्या के प्रतिनिधि ने किसानों को आश्वस्त किया के उनसे आम का क्रय करेंगे तथा बाजार भी उपलब्ध करायेंगे, बिचौलियों की कोई भागीदारी नहीं रहेगी, किसान सीधे ग्राहक तक सामान पहुंचा सकेंगे । उक्त एनजीओ द्वारा दीनबंधु महतो के तीन एकड़ में फैले 326 आम के पेड़ों वाले बागान को अपने संरक्षण में लिया गया है। यह बागीचा मनरेगा बिरसा हरित योजना के अंतर्गत आता है।

इस पहल से लाभुक को सीधे मंडी दर (रेट) पर आम बेचने का अवसर प्राप्त हुआ है । Intent to Solution एवं श्रीसरन्या के प्रतिनिधि आने वाले एक सप्ताह के भीतर सभी बागीचों का सर्वेक्षण करेंगे और उन्हें अपने संरक्षण में लेंगे, ताकि अधिक से अधिक लाभुकों को सीधा बाजार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त किया जा सके।

साथ ही दोनो एनजीओ ने आश्वस्त किया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के माह अक्टूबर- नवंबर से सभी बगीचों का सर्वे शुरू करेंगे तथा तकनीक के माध्यम से उत्पाद बढ़ाने का प्रयास करेंगे । ऑल सीजन फॉर्म फ्रेश के प्रतिनिधि की ओर से भी किसानों को आश्वस्त किया गया कि वे किसानों को बाजार उपलब्ध कराने में सहयोग करेंगे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel