BPSC 72वीं परीक्षा की तारीख आई सामने, इस दिन हो सकती है प्रारंभिक परीक्षा
बिहार लोक सेवा आयोग ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक परीक्षा की संभावित तिथि घोषित कर दी है। आयोग की सूचना के अनुसार यह परीक्षा 17 जनवरी 2027 को आयोजित की जा सकती है। इस परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह अहम अपडेट है, क्योंकि अब वे अपनी तैयारी इसी संभावित तिथि को ध्यान में रखकर आगे बढ़ा सकते हैं।