Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

कंपोजिट विद्यालय जमुरावां की बिल्डिंग जर्जर,अधिकारी मौन

Published on: 17-08-2024

महराजगंज, रायबरेली। सरकार के लाख प्रयासों के बावजूद महराजगंज विकासखंड क्षेत्र में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी व बीएसए की खाऊ कमाऊ नीत के चलते क्षेत्र के जमुरावां कंपोजिट विद्यालय जर्जर स्थिति में है, या तो फिर उच्चाधिकारी किसी अप्रिय घटना का इंतजार कर रहे हैं, या फिर नौनिहालों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने का काम कर रहे हैं ।

बताते चले की महराजगंज विकासखंड क्षेत्र के जमुरावां गांव में स्थित कंपोजिट विद्यालय विकासखंड के सभी विद्यालयों से छात्र संख्या में भी आगे है। जिसमें 324 छात्र व छात्राएं अध्यनरत है। जबकि कंपोजिट विद्यालय परिसर की बिल्डिंग जर्जर अवस्था में है। बारिश होने पर टपकने लगती है और छत से बड़े-बड़े टुकड़े गिरने लगते हैं, तथा दीवारों में दरार भी उपलब्ध है।

ऐसे में कंपोजिट विद्यालय के समस्त छात्र प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग में ही आठों कक्षाओं के बच्चे शिक्षण कार्य करने को मजबूर हैं। जिससे भारी असुविधा शिक्षक व शिक्षिकाओं को उत्पन्न हो रही है, तथा किसी भी समय जर्जर बिल्डिंग कभी भी किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती है। जिसमें नौनिहाल बच्चों को व शिक्षक शिक्षिकाओं को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

जबकि कंपोजिट विद्यालय की बिल्डिंग विगत 4 वर्षों से जर्जर है जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने कई बार खंड शिक्षा अधिकारी व जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है, लेकिन नतीजा ढाक के तीन पात ही रहा है। खानापूर्ति करने वाले खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव ने मौके पर जाकर मौका मुआयना तो किया लेकिन खाऊ कमाऊ नीति के चलते उच्च अधिकारियों को अपनी रिपोर्ट न देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

जबकि नौनिहाल बच्चों के अभिभावकों में उच्च अधिकारियों के प्रति आक्रोश व्याप्त है और जल्द ही महराजगंज तहसील सभागार में होने वाले जिलाधिकारी के तहसील दिवस में शिक्षा विभाग व ग्रामीण जर्जर बिल्डिंग की शिकायत जिले के न्यायप्रिय जिला अधिकारी हर्षिता माथुर से मिलकर करेंगे।

मामले में खंड शिक्षा अधिकारी राममिलन यादव का कहना है कि जांच की गई है जांच में विद्यालय भवन जर्जर स्थिति में पाया गया है इसकी जांच रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दी गई है जल्द ही धन स्वीकृत होने पर उस बिल्डिंग को तोड़ कर नया भवन निर्माण कराया जाएगा।

रिपोर्ट@पवन कुमार

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel