Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही हरीश कुमार पर मुकदमा दर्ज

Published on: 24-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। महराजगंज पुलिस ने शनिवार को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी सिपाही हरीश कुमार वर्तमान तैनाती थाना हरचंदपुर के खिलाफ पीड़िता के पिता की शिकायत पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

आपको बता दें कि महराजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़िता युवती के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि आरोपी हरीश कुमार वर्तमान तैनाती थाना हरचंदपुर ने उनकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अवैध संबंध बनाया। पीड़िता के पिता ने बताया कि, आरक्षी हरीश कुमार की जब महराजगंज थाने में तैनाती थी तभी से उनकी बेटी के साथ जान पहचान हुई, और शादी का झांसा देकर आरक्षी हरीश कुमार ने उनकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बनाया।

उनकी बेटी ने जब शादी के लिए दबाव बनाया तो हरीश कुमार ने शादी करने से इन्कार कर दिया और दूसरी लड़की के साथ शादी कर ली। पीड़िता को जब यह बात पता चली तो उसने जहर खाकर आत्महत्या करनी चाही, किंतु भगवान का शुक्र रहा कि, इलाज के दौरान वह बच गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी हरीश कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी है।

कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी कांस्टेबल हरीश कुमार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी हरचंदपुर थाने में सिपाही के पद पर तैनात है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel