Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रामदेव पासी की हत्या के दोषी पुलिस कर्मियों पर दर्ज हो मुकदमा – श्यामलाल पाल

Published on: 15-12-2024

– पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपया मुआवजा, आवास एवं कृषि योग्य भूमि देने हेतु सरकार से मांग

– प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद देने का भरोसा दिलाया

रायबरेली। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उ.प्र. सरकार के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव ने विगत दिनांक 11 दिसम्बर 2024 को जिला जेल में निरूद्ध बन्दी रामदेव पासी उर्फ गुड्डू पुत्र सन्तू की मृत्यु को गम्भीरता से लेते हुए समाजवादी पार्टी का नौ सदस्यीय प्रतिनिधि मण्डल प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के नेतृत्व मे मृतक रामदेव पासी के पीड़ित परिवार से मिलने, वस्तुस्थिति से अवगत होने एवं शोक संवेदना व्यक्त करने हेतु ग्राम मोहनपुर, मजरे लोदीपुर, थाना खीरों भेजा।

जहाँ पर मृतक की माँ सुखाना ने बताया कि दिनांक 05 दिसम्बर को सादी वर्दी में पुलिसकर्मी मेरे घर आए एवं मेरे बेटे रामदेव व मुझे मारते हुए गाड़ी में बैठाकर थाना खीरों ले गये, जहाँ पर मेरे बेटे को पुलिसकर्मियों द्वारा बुरी तरह से लात-घूसों व डण्डों से मारा, मेरे मना करने पर गाली देते हुए धक्का देकर मुझे भी गिरा दिया, दिनांक 6 दिसम्बर को मुझे व मेरे बेटे को फर्जी मुकदमें में जेल भेज दिया।

मृतक की पत्नी मीना एवं बहन नीलम ने प्रतिनिधि मण्डल के समक्ष कहा कि दिनांक 09 दिसम्बर को जेल मिलाई करने जाने पर रामदेव ने बताया कि उसे बुरी तरह से थाने में मारा पीटा गया है, जिस कारण उसकी तबियत अत्यधिक खराब है, चलने-फिरने में कठिनाई हो रही है जेल में उचित इलाज नहीं हो पा रहा है, फिर दिनांक 11 दिसम्बर को मुझे सूचना दी गयी कि मेरे पति की जेल में ही मृत्यु हो गयी है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं प्रतिनिधि मण्डल ने पीड़ित परिवार को ढांढस बँधाते हुए कहा कि उ.प्र. के पूर्व मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव एवं समाजवादी पार्टी इस दुःख की घड़ी में न्याय दिलाने हेतु परिवार के साथ है। परिवार की हर सम्भव मदद समाजवादी पार्टी करती रहेगी।

प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रतिनिधि मण्डल में सी.एल. वर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष, श्याम सुन्दर भारती विधायक, राहुल लोधी विधायक, इं. वीरेन्द्र यादव जिलाध्यक्ष, मुनेश्वर पासी जिला उपाध्यक्ष, चौ0 मोहसिन प्रदेश सचिव, जगतपाल प्रदेश उपाध्यक्ष मजदूर सभा ने उपस्थित मीडिया के समक्ष उ.प्र. की सरकार से मांग किया कि दोषी पुलिसकर्मियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाए एवं गरीब पीड़ित परिवार को एक करोड़ रूपये की आर्थिक मदद, सरकारी आवास, कृषि योग्य जमीन का पट्टा दिये जाने की मांग रखी।

प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने कहा कि उ.प्र. में जंगलराज कायम है, पुलिस निरंकुश होकर निर्दोषों का उत्पीड़न कर रही है एवं अपराधियों को संरक्षण दे रही है।  यह घटना सरकारी तंत्र के द्वारा की गयी घटना है, यह संज्ञेय अपराध है। श्री पाल ने कहा कि जब कानून के रक्षक ही भक्षक बन जाए तो फरियाद किससे करें।

पार्टी कार्यकर्ता गुड्डू पाल निवासी नया पुरवा भीतरगाँव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत पर उनके घर प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल एवं जिलाध्यक्ष इं. वीरेन्द्र यादव, विधायक राहुल लोधी के साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर यादव आदि शोक संवेदना व्यक्त करने पहुँचे।

इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव अरशद खान, पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेश पासी, जितेन्द्र सिंह, मो0 मुकीम, जिला पंचायत सदस्य देशराज यादव, सुनील कुमार रावत, वरिष्ठ नेता ओपी यादव, जिला उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह, चौ0 सुरेश निर्मल, राजेश मौर्या, सुरेश पटेल, मनोज पाल, गिरजाशंकर लोधी, हसीन अहमद, अरूण प्रताप, मुंशीर अहमद, ब्रजेन्द्र चौधरी, सौरभ सिंह, योगेश्वर पटेल, पुत्तन सिंह यादव, डा. संत लाल, शुभम लोहिया, शिव सिंह, संदीप शुक्ला, रज्जू खान, राजू यादव, सुशील पासी, दीपू शुक्ला, दिनेश पिन्टू, अभिकल यादव, विनय कुमार, शकील अहमद, चन्द्र प्रकाश आजाद, प्रमोद पटेल, कपिलदेव, देवता पासी, शिवम अटरा, राम बिहारी यादव,कमलाकर विक्रमादित्य, वासुदेव यादव आदि सैकड़ों कार्यकर्ता एवं नेता उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel