Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीडीओ ने विराट किसान मेले के द्वितीय दिवस का फीता काटकर किया शुभारम्भ

Published on: 09-01-2025

रायबरेली। कृषि सूचना तंत्र के सुदृढीकरण योजनान्तर्गत एग्रो क्लाइमेटिक जोन स्तरीय विराट किसान मेले का आयोजन आई0टी0आई मैदान के द्वितीय दिवस के अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय के कर कमलों द्वारा फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया।

विनोद कुमार उप कृषि निदेशक द्वारा मेले में आये हुए कृषकों का स्वागत करते हुए विभाग में चल रही समस्त योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसमें मुख्य रूप किसानों को अपनी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने हेतु किसानों को जन सुविधा केंद्रों पर जाकर फार्मर रजिस्ट्री तैयार कराने हेतु प्रेरित किया और पी0एम कुसुम योजनान्तर्गत सोलर पम्प का लाभ प्राप्त करने हुए किसानों को विस्तार से जानकारी दी गई।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा स्टालों का अवलोकन किया गया और अपने संबोधन में किसानों को बताया कि किसान भाई इस मेले में लगी प्रदर्शनी एवं वैज्ञानिकों द्वारा दिये गये अनुभवो को अपने खेती में उपयोग कर अधिक से अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते है। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा 05 किसानों को मृदा स्वास्थ्य कार्ड तथा दो किसान को कस्टम हायरिंग सेन्टर एवं एक एफ0पी0ओ0 को फार्म मशीनरी बैंक की चाबी सौंपी गई।

कृषि वैज्ञानिक डा0 मनोज कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र कौशाम्बी द्वारा किसानों को भूमि में जीवांश कार्बन की कमी को दूर करने हेतु किसानों से आह्वान किया गया वे गोबर की खाद एवं हरी का खाद का प्रयोग करके उक्त कमी को दूर कर अच्छी पैदावार प्राप्त की जा सकती है।

पूजा मौर्या शोध छात्रा द्वारा फसल अवशेष प्रबंधन की खेत के बाहर एवं खेत के अन्दर (इन-सीटू, इक्स सीटू) के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए किसानों से अपील की आप फसल अवशेष अपने खेतों में न जलाए उसको बेस्ट डी0 कम्पोजर एवं पूसा डी0 कंपोजर कैप्सूल का प्रयोग करके सभी फसल अवशेषों को सड़ाकर खाद के रूप में खेतों में प्रयोग करके भूमि की उर्वरा शक्ति को बढाये।

मदन चंद्र प्रगतिशील कृषक जनपद उन्नाव द्वारा कृषकों को प्राकृतिक खेती के बारे में जानकारी दी, जिसमें मुख्य रूप से जीवामृत, बीजामृत, घन जीवामृत दशपर्णी अर्क बनाने की विधि एवं इनका फसलों में कैसे प्रयोग करके प्राकृतिक खेती में कैसे लाभ प्राप्त कर सकते है।

डा0 एस0बी0 सिंह वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र दरियापुर द्वारा उद्यानिक फसलों जैसे आम में फूले के बचाव हेतु नैपथेलिक एस्टिक एसिड(एन0ए0ए0) के विस्तृत प्रयोग के बारे में किसानों को विस्तार से जानकारी देते हुए स्ट्राबेरी की खेती हेतु प्रोत्साहित किया। हर व्याख्यान के बाद के प्रश्न पूछा जाता है और किसानों द्वारा सही उत्तर देने पर उन्हें इफ्को की तरफ से पुरस्कार दिया जा रहा है।

डा0 अनिल शुक्ला एनिमल ब्रीडिंग सेंटर सलोन द्वारा बताया गया कि कृषकों को सार्टसीमन का प्रयोग करना चाहिए जिससे 90 प्रतिशत बछिया होने की सम्भावना रहती है, जिससे छुट्टा जानवरों की समस्या दूर हो सकती है।

जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पाण्डेय द्वारा अन्त में पी0एम0 प्रमाण योजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए नैनों यूरिया तथा नैनो डी0ए0पी0 के उपयोग को बढ़ावा देने तथा उर्वरको के संतुलित उपयोग एवं मुख्य उर्वरकों के वैकल्पिक साधनों को बढावा देने, मृदा परीक्षण कराने तथा इसके आधार पर उर्वरकों का प्रयोग करने हेतु आह्वान किया गया। अन्त में अधिकारियों एवं किसानों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रथम दिवस के मेले के समापन की घोषणा की गई।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel