Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

अन्य पिछड़ा वर्ग छात्रों के लम्बित छात्रवृत्ति आवेदनों को 03 दिवस में करें अग्रसारित: सीडीओ

Published on: 03-01-2025

रायबरेली। मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने वित्तीय वर्ष 2024-25 हेतु अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोडकर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11 व 12) योजना के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह से कहा है कि शासन द्वरा विद्यालयों की प्रोफाइल अपडेट कराने एवं आपके स्तर से सत्यापित एवं वेरीफाई किये जाने की अपेक्षा की गयी है।

उन्होंने कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग (अल्पसंख्यक पिछड़े वर्ग को छोडकर) दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजना की समीक्षा मे पाया गया कि कक्षा 11-12 स्तर के 199 एवं उच्च संस्थान स्तर के 45 संस्थाओ द्वारा अपने संस्थान की छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेट नही की गयी है। जिस कारण इन विद्यालयों का छात्रवृत्ति डाटा पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की लॉगिन पर प्रदर्शित नहीं हो रहा है।

ऐसी स्थिति में सम्बन्धित संस्था के छात्र/छात्रा छात्रवृत्ति प्राप्त करने से वंचित हो सकते है। उन्होंने कहा कि कक्षा 11-12 एवं उच्च संस्थान के छात्रवृत्ति प्रोफाइल अपडेट न करने वाले संस्थाओं की छात्रवृत्ति प्रोफाइल विद्यालय स्तर से अपडेट कराते हुए व अपने स्तर एवं एफिलिएटिंग एजेन्सी से भी अग्रसारित एवं सत्यापित करायें।

मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि संस्थाओ की लॉगिन पर लम्बित अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों के लम्बित आवेदनों को 03 दिवस में अग्रसारित कराया जायें ताकि आवेदन करने वाले छात्रो को शीघ्र छात्रवृत्ति प्राप्त हो सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel