Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चैंपियंस ट्रॉफी 2025: बड़ा खुलासा, इस तारीख को होगा टीम इंडिया का ऐलान

Published on: 14-01-2025

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में कुल 8 टीमें हिस्सा लेंगी जिसमें से 6 टीमों का ऐलान अब तक हो चुका है। जिन 2 टीमों का ऐलान अब तक नहीं हुआ है, उनमें भारत और पाकिस्तान शामिल हैं। हालांकि इस सप्ताह के अंत तक दोनों टीमों की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही है। वनडे वर्ल्ड कप के दौरान केएल राहुल के विकेटकीपर की भूमिका निभाने से भारतीय टीम को संतुलन मिला था लेकिन अब लगता नहीं कि कर्नाटक का यह बल्लेबाज सीमित ओवरों की क्रिकेट में फिर से यह जिम्मेदारी संभालेगा।

 

विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल के एक दिन बाद 19 जनवरी को राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक होने की उम्मीद है, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी के लिए 15 सदस्यीय टीम का चयन किया जाएगा। इस बैठक में दूसरे विकेटकीपर और कुलदीप यादव के सही समय पर फिट नहीं हो पाने पर लेग स्पिनर को लेकर चर्चा होने की संभावना है। जहां तक विकेटकीपर का सवाल है तो इसमें कोई संदेह नहीं की पहली पसंद ऋषभ पंत हैं। टीम में दूसरे विकेटकीपर के स्थान के लिए ध्रुव जुरेल, संजू सैमसन और ईशान किशन के बीच त्रिकोणीय मुकाबला हो सकता है। मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए लगता है कि जुरेल इसमें बाजी मार सकता है।

विकेटकीपर को लेकर संशय बरकरार

संजू सैमसन ने विजय हजारे ट्रॉफी में नहीं खेलने का फैसला किया जिससे उनका मामला कमजोर पड़ गया है। किशन ने अभी तक 27 वनडे में 933 रन बनाए हैं जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है लेकिन पिछले साल घरेलू क्रिकेट में नहीं खेलने के कारण वह चयन समिति के रडार से दूर हो गए। जहां तक जुरेल का सवाल है तो उन्होंने जब भी मौका मिला तब विकेटकीपर और बल्लेबाज दोनों भूमिकाओं में प्रभाव छोड़ा। वह निश्चित तौर पर सीमित ओवरों की क्रिकेट के लिए भी चयन समिति की निगाह में हैं।

लेग स्पिनर के लिए जबरदस्त मुकाबला

चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम में लेग स्पिनर की भूमिका कौन निभाएगा इसको लेकर भी चयन समिति की बैठक में गंभीर चर्चा हो सकती है। कुलदीप यादव को जल्द ही फिटनेस टेस्ट देना होगा और अगर वह फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर तमिलनाडु के वरुण चक्रवर्ती और गुजरात के रवि बिश्नोई में से किसी एक को मौका मिल सकता है। इन दोनों ने टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत किया है। भारतीय टीम के मुख्य कोच भी इन दोनों के कौशल से अच्छी तरह से अवगत हैं। कोच जब कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़े हुए थे तब चक्रवर्ती उस टीम का हिस्सा थे। कोच जब लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर (मार्गदर्शक) थे तब बिश्नोई उस टीम के लिए खेलते थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel