Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

चौहान गुट ने कुंभ जा रहे साधु का 145वें लावारिस शव के रूप में का करवाया दाह संस्कार

Published on: 01-01-2025

-लावारिस शवों के अंतिम संस्कार हेतु इलेक्ट्रिक मशीन व जमीन शासन प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जाए : जी सी सिंह चौहान

रायबरेली। जनपद रायबरेली में ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट विगत 3 वर्षों से अधिक समय से जनपद में मिलने वाले लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है। जनपद रायबरेली में अब तक चौहान गुट ने 145 लावारिश शवों का निशुल्क अंतिम संस्कार करवा चुका है और साथ ही तेरहवीं संस्कार भी करवाया जाता है।

बीते 24 दिसंबर को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के अंतर्गत शहर रायबरेली रेलवे स्टेशन, मंदिर के निकट से एक साधु की लाश मिली, उस लावारिश लाश को लेकर संबंधित थाने की पुलिस ने उनके परिजनों की काफी खोजबीन के बाद जब परिजन नहीं मिले तो लावारिस शव को अंतिम संस्कार हेतु एसआई राम सेवक, थाना कोतवाली नगर रायबरेली ने ऑल इण्डिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान से संपर्क किया।

इसके बाद आवश्यक कार्यवाही और पोस्टमार्टम के बाद लावारिश शव को एम्बुलेंस यूपी 41 जी 3815 के ड्राइवर गुड्डू ने शहर के शहीद स्मारक मुंशीगंज स्थित बैकुंठ धाम में अंतिम संस्कार कांस्टेबल परवेज खां, पीएनओ:१८२४६९२७५ थाना कोतवाली नगर रायबरेली की मौजूदगी में गंगाजल, तुलसी, चन्दन, कफ़न आदि सामग्री मंगवाकर साधु को उसके विधि विधान के अनुसार सम्मान के साथ करवाया गया।

आपको बता दें कि ऑल इंडिया उद्योग व्यापार मंडल चौहान गुट विगत 3 वर्षों से अधिक समय से जनपद में मिलने वाली लावारिस लाशों का निशुल्क रूप से अंतिम संस्कार करवाता है। लावारिश लाश पुरुष की हो या महिला की, हिंदू की हो या मुसलमान की उसको उसी के धर्म के हिसाब से अंतिम संस्कार करवाने का काम करता है चौहान गुट।

प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में जाते समय किसी कारणवश एक बुजुर्ग साधु की मौत हुई है। इसके साथ ही उन्होंने शासन व प्रशासन से एक बार फिर से इलेक्ट्रिक शव दाह मशीन व दफनाने के लिए जमीन की मांग को दोहराते हुए कहा कि चौहान गुट को उपरोक्त मांग पूरी की जाए जिसका बिजली का बिल और दफनाने का खर्च चौहान गुट वहन करेगा।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष जी सी सिंह चौहान के साथ प्रदेश मीडिया प्रभारी एसके सोनी, जिलाध्यक्ष मो0 उमर, जिला मीडिया प्रभारी इम्तियाज खान, जिला इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रभारी वसीम खान, गुड्डू आदि लोग मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel