Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया शिविर का उद्घाटन

Published on: 01-01-2025
  • नि:क्षय मित्र बनकर अभियान का करेंगे सहयोग डॉ मनीष सिंह

रायबरेली। राष्ट्रीय क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत चल रहे विशेष अभियान 100 दिवसीय संघन टीबी खोज अभियान के अंतर्गत क्षय रोग विभाग द्वारा नि:क्षय मित्र बनाकर निशुल्क एक्स रे का शुभारंभ डा नवीन चंद्रा मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा किया गयाा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नवीन चंद्र ने कहा यह बहुत पुनीत कार्य है और एक सराहनीय कदम जो आम जनमानस के लिए एक मिसाल बनेगा।

प्रभारी जिला क्षय रोग अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने कहा निश्चय मित्र बन सहयोग के लिए आगे आ रहे हैं लोग टीबी बीमारी से पीड़ित गरीब एवं असहाय लोगों को मदद पहुंचाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निश्चय मित्र योजना के तहत अब जिले में भी लोग धीरे-धीरे जुड़ने लगे और निश्चय मित्र बन कर ऐसे लोगों की मदद करने के लिए आगे आ रहे हैं।

उन्हीं में से एक चिकित्सक डॉ मनीष सिंह चौहान ने स्वास्थ्य विभाग के द्वारा परीक्षण के लिए नि:क्षय मित्र बनकर मेरे लिए सौभाग्य की बात है ,बीमारी में सहयोग करना हम सभी चिकित्सक का फर्ज है। छय रोग के संभावित मरीजों का निःशुल्क एक्सरे 24 मार्च 2024 तक सिम हैंस अस्पताल में किया जाएगा lइस मौके पर चिकित्सक डॉ बृजेश सिंह, डॉ गौरव मिश्रा उप जिला क्षय रोग डॉ रिजवान मौजूद रहेे।

जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने ने कहा कि सरकार के साथ जिस तरह से आम लोगों के सहयोग से कोरोना महामारी पर विजय हासिल किया गया। उसी तरह आम लोगों के सहयोग से टीबी बीमारी पर भी विजय प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि किसी भी महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए आम लोगों की सहभागिता काफी महत्वपूर्ण होती है।

इसलिए हम सभी को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपने जिले के साथ-साथ देश से इस बीमारी को जड़ से खत्म करने में हम सभी को निश्चय मित्र बनकर एक अहम योगदान देना पड़ेगाा। तभी टीबी हारेगा और देश जीतेगा।

इस मौके पर लखनऊ से विश्व स्वास्थ्य संगठन की आई कंसलटेंट डॉ कार्ति विजय ने कहा इस अभियान में आम जनमानस भी नि:क्षय मित्र बनकर आगे कदम बढ़ा सकता है और इस अभियान को सफल बनाने में अपनी सराहनीय भूमिका प्रदान कर सकता है।

वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष करुणा शंकर मिश्र ने कहा देश से 2025 तक टीबी बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए सरकार द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत टीबी से संक्रमित मरीजों के लिए खोजी अभियान के साथ-साथ जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है। ताकि इस बीमारी को जड़ से मिटाया जा सके।

इसके साथ ही टीबी बीमारी से जूझ रहे लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए भी जिला स्तर पर कई सारी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं । जिसमें जांच के साथ-साथ निःशुल्क दवाइयों के अलावा टीबी से संक्रमित मरीजों के लिए प्रति माह 1000 रुपए के पौष्टिक आहार के लिए अतिरिक्त सहायता राशि प्रदान की जा रही है।

इसके अलावा उक्त जिले से संबंध रखने वाले आम लोगों के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों, निजी और सरकारी क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों से भी निश्चय मित्र बन कर टीबी बीमारी से ग्रसित लोगों को गोद लेने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

इस मौके पर डीपीसी अभय मिश्रा, विक्रांत गुप्ता, सुधीर मिश्राा, सुधीर सिंह आदि मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel