Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

सादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

Follow

Published on: 24-12-2025

सादात। वाराणसी के बड़ा लालपुर स्थित अंबेडकर स्टेडियम में आयोजित मण्डलीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता व सांस्कृतिक समारोह 2025 में माहपुर उच्च प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने गाजीपुर को उपविजेता का खिताब दिलाया है। प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को किया गया। जिसमें गाजीपुर के माहपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय की टीम ने मार्च पास्ट एवं पीटी में विशेष प्रदर्शन करते हुए शानदार मानव पिरामिड बनाकर उपविजेता का खिताब हासिल किया। वहीं मेजबान वाराणसी की टीम विजेता रही। सादात ब्लाक के माहपुर उच्च प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने पीटी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उप विजेता होकर जिले का नाम गौरवान्वित किया। उनके द्वारा बनाए गए मानव पिरामिड को देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली। उनकी इस उपलब्धि के बाद बीईओ सीताराम यादव, ब्लॉक अध्यक्ष डॉ राजेश यादव, अटेवा ब्लॉक अध्यक्षों में सुनील यादव, डॉ रविन्द्र यादव व हरेन्द्र यादव, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष जितेंद्र यादव, पदाधिकारी इसरार अहमद सिद्दिकी सहित जिले के सभी शिक्षकों ने टीम की उपलब्धि पर बधाईयां दी। वहीं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी उपासना रानी वर्मा ने भी माहपुर की टीम के उप विजेता होने पर शुभकामनाएं दीं। कहा कि बच्चों की इस उपलब्धि से जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने इस विद्यालय के शिक्षकों से इसी तरह की उपलब्धि भविष्य में हासिल करते रहने की उम्मीद जाहिर की है। प्रतियोगिता से लौटने के बाद डॉ राजेश यादव, आनंद यादव और सुनील यादव ने जानकारी दी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel