Latest News
गरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad640x71c83e0bगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूट

पीएम श्री विद्यालय में बाल संसद का हुआ आयोजन

Follow

Published on: 21-02-2025

चहनियां। बैराठ स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय में बाल संसद का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को लोकतंत्र और संसद की प्रक्रिया से अवगत कराना था। कार्यक्रम का उद्घटान प्राचार्य संजय मिश्र ने किया।

इस दौरान प्राचार्य संजय मिश्रा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम बच्चों में सामाजिक जिम्मेदारी व लोकतांत्रिक समझ विकसित करने में मदत करते है। छात्रों ने महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, पेपर लीक और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर गहन चर्चा की। छात्रों ने महिलाओं की शिक्षा और आर्थिक स्वतंत्रता पर जोर देते हुए उनकी सुरक्षा के लिए सख्त कानून और सामाजिक जागरूकता की आवश्यकता बतायी।

वही पेपर लीक की समस्या पर चर्चा करते हुए उन्होंने तकनीकी सुधार और कड़े नियमों की मांग की। छात्रों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए प्लास्टिक के उपयोग में कमी, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे उपाय सुझाए. विपक्षी बाल सांसदों ने तीखे सवाल किए, जिनका जवाब सत्ताधारी पार्टी के संबंधित बाल मंत्रियों ने बखूबी दिया।

इस दौरान उप प्राचार्य शुभेंदु भट्टाचार्य ने छात्रों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस दौरान बैजनाथ, के. सी. चौबे, अरुण कुमार मिश्र, पल्लवी राय, रश्मि कुमारी, ए. पी. तिवारी, पूजा सिंह सहित आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel