Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

ASEAN बैठक में चीन ने जताई नाराजगी , क्षेत्रीय मुद्दों के लिए “बाहरी ताकतों” को ठहराया जिम्मेदार

Follow

Published on: 11-10-2024

विएंतियाने (लाओस): दक्षिण पूर्व एशियाई देशों (ASEAN) के शिखर वार्ता में चीन ने क्षेत्रीय मामलों में बाहरी शक्तियों पर हस्तक्षेप करने का दोष मढ़ दिया है। आसियान नेताओं ने आज वार्षिक शिखर वार्ता के दौरान विवादित दक्षिण चीन सागर में झड़पों के बाद चीन पर अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करने के लिए दबाव बनाना चाहा, लेकिन चीन भड़क गया। चीनी प्रधानमंत्री ली कियांग ने क्षेत्रीय मामलों में हस्तक्षेप करने के लिए “बाहरी ताकतों” को दोषी ठहराया। ली के साथ दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के 10 सदस्यीय संघ (आसियान) की बैठक हाल में चीन और आसियान सदस्यों फिलीपीन और वियतनाम के बीच हिंसक झड़पों के बाद हुई।

इस दौरान मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि संगठन ने दक्षिण चीन सागर को नियंत्रित करने के लिए आचार संहिता पर जल्द निष्कर्ष निकालने का आह्वान किया। आचार संहिता पर बातचीत कई साल से चल रही है, जिसमें कई पेचीदा मुद्दे शामिल हैं। इनमें इस बात को लेकर असहमति भी शामिल है कि क्या समझौता बाध्यकारी होना चाहिए। इब्राहिम अगले साल आसियान की अध्यक्षता संभालेंगे। मलेशिया की राष्ट्रीय समाचार एजेंसी बरनामा के अनुसार, उन्होंने कहा कि आसियान ने रणनीतिक जलमार्ग में शांति और सुरक्षा बनाए रखने की आवश्यकता को दोहराया। लेकिन ली ने कहा कि विदेशी ताकतों के हस्तक्षेप से क्षेत्र में टकराव पैदा हो रहा है।

किसने क्या कहा?

चीन, जापान और दक्षिण कोरिया के साथ ली ने कहा, “हमें यह समझना चाहिए कि हमारा विकास कुछ अस्थिर और अनिश्चित कारकों का भी सामना कर रहा है। खास कर बाहरी ताकतें अक्सर हस्तक्षेप करती हैं और एशिया में गुटीय टकराव और भू-राजनीतिक संघर्ष शुरू करने की भी कोशिश करती हैं।” उन्होंने विवादों के सौहार्दपूर्ण हल के लिए देशों के बीच अधिक संवाद का आह्वान किया। मगर चीनी पीएम ने विदेशी ताकतों का नाम नहीं लिया, लेकिन इससे पहले चीन ने अमेरिका को इस क्षेत्र से जुड़े विवादों में हस्तक्षेप नहीं करने की चेतावनी दी है। नाम नहीं बताने के अनुरोध के साथ एक आसियान अधिकारी ने बताया कि फिलीपीन के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने बातचीत के दौरान ली से कहा कि आसियान-चीन सहयोग को समुद्री विवाद से अलग नहीं किया जा सकता है।

दक्षिण चीन सागर पर हक जताता है चीन

बता दें कि चीन दक्षिण चीन सागर पर अपना संपूर्ण हक जताता है। अन्य देश इसका विरोध करते रहे हैं। एक अधिकारी ने बताया कि ली ने इसका जवाब देते हुए कहा कि दक्षिण चीन सागर “एक साझा क्षेत्र” है और चीन का दायित्व है कि वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करे। लंबे समय से अमेरिका का सहयोगी फिलीपीन चीन को पीछे हटाने के लिए अधिक प्रयास नहीं करने को लेकर अन्य आसियान देशों की आलोचना करता रहा है। ली ने क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों के अलावा बीजिंग और आसियान के आर्थिक संबंधों पर भी जोर दिया तथा कहा कि व्यापारिक संबंधों को मजबूत करना और विस्तृत बाजार बनाना बढ़ते व्यापार संरक्षणवाद के बीच आर्थिक समृद्धि की कुंजी है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel