Latest News
0xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad64

चुम दरांग ने ‘बिग बॉस 18’ से बाहर आते ही जश्न मनाया, फैंस के लिए लिखा खास संदेश।

Published on: 21-01-2025

बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। वहीं चुम दरंग और ईशा सिंह ने टॉप 6 में अपनी जगह बनाई थी। ‘बिग बॉस 18’ के विनर करण वीर की दोस्त चुम ने बिग बॉस के घर से बाहर आते ही अपने फैंस के लिए पहला पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उनके परिवार वाले और कुछ स्पेशल दोस्त भी नजर आ रहे हैं। चुम दरंग इस वीडियो में जश्न मानते हुए दिखाई दे रही हैं। वह अपनी मां, पिता, भाई और दोस्त को केक खिलाती नजर आईं। इस पोस्ट के कमेंट बॉक्स में उनके फैंस उन पर जमकर प्यार लुटाते नजर आ रहे हैं।

 

चुम दरांग ने फैंस पर लुटाया प्यार

चुम दरांग ने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘मेरी बिग बॉस जर्नी को इतना यादगार बनाने के लिए आप सभी का धन्यवाद। यह खुशी आप सभी के कारण है।’ सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का यह वीडियो चर्चा में बना हुआ है। बिग बॉस सीजन 18 में करण वीर मेहरा के साथ चुम दरांग की अच्छी बॉन्डिंग देखने को मिली। लोगों को लगने लगा कि शायद दोनों के बीच कुछ रोमांटिक कनेक्शन है, लेकिन हाल ही में चुम ने खुलासा किया कि वह सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। बिग बॉस के घर से बाहर आते ही चुम दरांग ने करण वीर मेहरा की जीत को लेकर कहा था,’मैं खुश हूं… थोड़ी निराश भी हूं कि मैं ट्रॉफी नहीं जीत पाई, लेकिन मैं टॉप 5 में थी और मेरे दोस्त ने ट्रॉफी जीत ली है।’

चुम दरांग कौन हैं?

चुम अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट की रहने वाली हैं। चुम दरांग ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। इसके साथ ही वह ‘मिस नॉर्थ ईस्ट दिवा 2014’ में फाइनलिस्ट थीं। बता दें कि चुम अपना एक्टिंग डेब्यू भी कर चुकी हैं, उन्होंने 2020 में अमेजॉन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई ‘पाताल लोक’ सीरीज से एक्टिंग में डेब्यू किया। अब ‘पाताल लोक 2’ भी आ चुका है। फिल्म ‘बधाई दो’ में भूमि पेडनेकर और राजकुमार राव के साथ भी काम किया। चुम संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में आलिया भट्ट के साथ नजर आईं थी।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel