Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीआईएसएफ हो रहा है “बैटल रेडी”, भारतीय सेना के साथ गहन प्रशिक्षण शुरू

Published on: 31-07-2025

शक्तिनगर(सोनभद्र)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) इकाई एसएसटीपीएस शक्तिनगर ने बताया कि बदलते सुरक्षा खतरों के बीच अपनी तैयारियों को मज़बूत करने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने भारतीय सेना के साथ मिलकर गहन संयुक्त प्रशिक्षण शुरू किया है। यह कदम सीआईएसएफ को असामान्य और आधुनिक खतरों से निपटने के लिए “बैटल रेडी” बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है। सीआईएसएफ के लिए “बैटल रेडी” का मतलब है कि उसके जवान देश के अहम और संवेदनशील ठिकानों जैसे हवाई अड्डे, परमाणु संयंत्र, सरकारी इमारतें और संसद में किसी भी आपात स्थिति में तेज़ और असरदार प्रतिक्रिया दे सकें। इसमें ड्रोन हमला, आतंकी हमला, अंदरूनी खतरा और तोड़फोड़ जैसी घटनाओं से सटीक ढंग से निपटना शामिल है। पहली बार सीआईएसएफ के पूरे बैच को कश्मीर घाटी में सेना की विशेष यूनिट्स से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। पहले सिर्फ कुछ ही सीआईएसएफ जवानों को सेना में प्रशिक्षण का अवसर मिलता था।

अब सीआईएसएफ और सेना के बीच बेहतर तालमेल और राष्ट्रीय हित को देखते हुए बड़ी संख्या में जवानों को यह प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में शामिल मुख्य विषय- रात में ऑपरेशन (नाइट ऑपरेशन), जंगल युद्ध (जंगल वॉरफेयर), नज़दीकी मुकाबला (क्लोज कॉम्बैट), सहनशक्ति बढ़ाने के अभ्यास (एंड्योरेंस ट्रेनिंग) ये ट्रेनिंग सीआईएसएफ के शहरी सुरक्षा अनुभव को और मज़बूत करते हुए जवानों को जटिल इलाकों और उच्च खतरे वाले क्षेत्रों में भी काम करने के लिए तैयार करेगी। इस कठिन प्रशिक्षण के लिए केवल सीआईएसएफ की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) के जवानों को चुना गया है, जो किसी भी आपात स्थिति में सबसे पहले प्रतिक्रिया देते हैं। चयन के लिए उम्र 35 साल से कम होनी चाहिए और एनएसजी मानकों के अनुसार बैटल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (बीपीईटी) पास करना अनिवार्य था। ये सभी जवान पहले ही छह महीने की सघन इन-हाउस ट्रेनिंग पूरी कर चुके हैं। भविष्य में सीआईएसएफ इस तरह के एडवांस युद्ध प्रशिक्षण को अन्य यूनिट्स तक भी विस्तार देगा, खासकर उन स्थानों से शुरू करते हुए जो सबसे अधिक संवेदनशील हैं। उद्देश्य है कि सीआईएसएफ का हर जवान शारीरिक, मानसिक और रणनीतिक रूप से इतना सक्षम हो कि किसी भी नए खतरे का डटकर सामना कर सके और देश के महत्वपूर्ण संस्थानों की सुरक्षा हमेशा सुनिश्चित की जा सके।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel