Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

रायबरेली के नागरिकों को मिलेगा नया तोहफा

Published on: 23-09-2024

25 सितंबर से खुल रहा है गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क

रायबरेली। जिले के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण उपहार के रूप में उद्यान विभाग द्वारा विकसित गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान एवं पार्क 25 सितंबर 2024 से आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा। यह पार्क जिले की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक होगा। उद्यान में जिले के महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं, जो उनके संघर्ष और बलिदान की याद दिलाती हैं और भावी पीढ़ियों को प्रेरणा देने का कार्य करेंगी।

प्रदेश के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने इस अवसर पर कहा कि गुरु गोविंद सिंह पर्यावरणीय उद्यान न केवल रायबरेली के नागरिकों के लिए एक मनोरंजन का स्थल होगा, बल्कि यह शारीरिक, मानसिक और सामाजिक विकास के लिए भी एक आदर्श स्थान के रूप में उभरेगा।

इस पार्क का वातावरण सभी उम्र के लोगों के लिए अनुकूल होगा और उन्हें प्रकृति के साथ जुड़ने का मौका मिलेगा। उद्यान मंत्री ने बताया कि पार्क में समस्त जनमानस के टहलने हेतु पाथवे, हरे-भरे सुगन्धित शोभाकार पौधे युक्त शुद्ध वातारण उपलब्ध है, साथ ही पार्क में बच्चों के खेलने हेतु झूले, महिलाओं हेतु वात्सल्य वाटिका, वरिष्ट नागरिकों हेतु सत्संग भवन, मनोरंजन हेतु ओपन थियेटर, व्यायाम के लिए ओपन जिम एवं योगास्थल तथा बैठने हेतु पार्क में गजीबो की भी स्थापना की गयी है।

पार्क में निर्मित तालाब एवं तालाब में राष्ट्रीय पुष्प कमल की आकृति में लगे रंगीन फुव्हारे देखने योग्य हैं।
जिला उद्यान अधिकारी रायबरेली जयराम वर्मा ने पार्क के समय और शुल्क के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्रीष्मकाल (अप्रैल से सितंबर) में यह पार्क प्रतिदिन सुबह 5 बजे से 9 बजे तक और शाम 3 बजे से 7 बजे तक खुला रहेगा, जबकि शीतकाल (अक्टूबर से मार्च) में इसका समय सुबह 5:30 बजे से 9:30 बजे तक और शाम 2 बजे से 6 बजे तक होगा।

5 वर्ष तक के बच्चों का प्रवेश निशुल्क होगा, जबकि अन्य के लिए 5 रुपये का प्रवेश शुल्क रखा गया है। नियमित आगंतुकों के लिए मासिक, त्रैमासिक और अर्द्धवार्षिक पास की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

सामान्य नागरिकों के लिए मासिक पास 100 रुपये, त्रैमासिक पास 250 रुपये और अर्द्धवार्षिक पास 500 रुपये निर्धारित किया गया है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह शुल्क मासिक 40 रुपये, त्रैमासिक 100 रुपये और अर्द्धवार्षिक 200 रुपये होगा।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel