Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गया

सरोजनीनगर विधानसभा में यूपी के पहले व्यावसायिक वाहन संयंत्र की सीएम योगी ने रखी आधारशिला

Published on: 21-02-2024
  • डॉ राजेश्वर सिंह नें जताया आभार, कहा- करीब 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर होंगे सृजित
  • योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 7 साल में यूपी में विकास, व्यापार और विश्वास का परिवेश बना, अपराध पर नियंत्रण और उद्यम का विस्तार हुआ : डॉ राजेश्वर सिंह

शकील अहमद

लखनऊ। सरोजनीनगर के लिए मंगलवार का दिन अत्यंत हर्ष, गौरव और सम्मान का रहा। विश्व की चौथी सबसे बड़ी कॉमर्शियल व्हेकिल मैनुफैक्चरिंग कंपनी अशोक लेलैंड ने लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा में ग्रीन मोबिलिटी पर केंद्रित एक नया इंटीग्रेटेड कमर्शियल व्हीकल प्लांट स्थापित किया जिसकी आधारशिला पट्टिका का अनावरण तथा आधारशिला उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रखी तथा औद्योगिक क्षेत्र सरोजनीनगर में स्थापित होने वाले अशोक लेलैंड कॉमर्शियल ईवी प्लांट का डॉ राजेश्वर सिंह नें भूमि पूजन किया।

इस दौरान वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह व हिंदुजा समूह के वरिष्ठ पदाधिकारि साथ रहे। इस मौके पर डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि इससे करीब 10,000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। बता दें कि 1500 करोड़ की लागत से सरोजनीनगर विधानसभा के स्कूटर इंडिया में 70 एकड़ भूमि पर यह यूपी का पहला व्यावसायिक वाहन संयंत्र तथा विश्व स्तर पर अशोक लेलैंड की सबसे मॉर्डन और पर्यावरण के अनुकूल फैक्ट्री होगी।

सरोजनीनगर विधानसभा में अशोक लेलैंड के हरित परिवहन-केंद्रित वाणिज्यिक वाहन संयंत्र के भूमिपूजन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए सीएम योगी का आभार जताते हुए डॉ राजेश्वर सिंह ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 7 साल में यूपी में विकास, व्यापार और विश्वास का परिवेश बना, अपराध पर नियंत्रण और उद्यम का विस्तार हुआ।

डॉ राजेश्वर सिंह ने आगे कहा कि भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा पेट्रोलियम इंपोर्टर देश है। हम प्रतिदिन 4.5 से 5 मिलियन बैरल कच्चे तेल का आयात करते हैं, इसके लिए प्रतिवर्ष करीब 16 लाख करोड़ रूपये खर्च होते हैं, जबकि पर्यावरण में प्रदूषण बढ़ाने में इन वाहनों के धुएं का योगदान 25 फीसदी है, इन चुनौतियों से निपटने की दिशा में योगी आदित्यनाथ डीकार्बोनाइजिंग परिवहन को बढ़ावा दे रहे हैं।

डॉ राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी कि सराहना करते हुए कहा कि आज देश भर में करीब 30 लाख ईवी हैं, जिनमें 25% यानी करीब 7.5 लाख ईवी केवल उत्तर प्रदेश में हैं, यह उपलब्धि योगी आदित्यनाथ की ईवी पालिसी- 2022 का सुखद परिणाम है। नवम्बर 2023 तक यूपी में ईवी खरीद पर 4110 लाभार्थियों को 13.11 करोड़ की सब्सिडी प्रदान की जा चुकी है, सरोजनीनगर में अशोक लेलैंड की इलेक्ट्रिक वाहन फैक्ट्री की स्थापना भी इसी इच्छाशक्ति का परिणाम है। इस उपलब्धि के लिए डॉ राजेश्वर सिंह ने सरोजनीनगर क्षेत्र के लोगों को बधाई भी दी।

इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि अशोक लेलैंड अब जल्द से जल्द प्रोडक्शन शुरू करे, सिर्फ उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे उत्तर भारत का बाजार इस बात का इंतजार कर रहा है। हमारे पास 1 लाख स्कूली बस हैं जो आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बस से रिप्लेस किए जाएंगे। आने वाले समय में गांवों को शहर से जोड़ने के लिए इलेक्ट्रिक बस सेवा सस्ती विकल्प बनेगी। इससे युवाओ में रोजगार बढ़ेगा। यूपी के गांव अपने आप में बहुत बड़ा बाजार है, जरूरत है उसके हिसाब से इनिसियेटिव लेने की।

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक मंत्री नंद गोपाल नंदी, खादी एवं ग्राम्योद्योग मंत्री राकेश सचान, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, अशोक लेलैंड के एक्जीक्यूटिव चेयरमैन धीरज हिंदुजा, अशोक लेलैंड के एमडी और सीईओ शेनु अग्रवाल, हिंदुजा समूह के पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel