Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण, साफ सफाई के दिए निर्देश

Published on: 13-12-2024

महराजगंज, रायबरेली। मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डॉ. नवीन चंद्रा ने महराजगंज सीएचसी का औचक निरीक्षण किया, जिससे वहां मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों में हड़कंप मच गया। सीएमओ ने परिसर, ओपीडी, सर्जिकल वार्ड और प्रसव केंद्र का निरीक्षण करते हुए गंदगी और अव्यवस्था पर अधीक्षक डॉ पी.के. श्रीवास्तव को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर सारी व्यवस्थाएं सुधारने का आदेश दिया।

बताते चले की, सीएमओ डॉ चंद्रा ने निरीक्षण के दौरान आपातकालीन कक्ष, डॉक्टर चेंबर, दवा स्टोर, एक्स-रे लैब और ऑपरेशन थिएटर का निरीक्षण कर दवाओं की उपलब्धता की जांच पड़ताल की। इस दौरान संचारी रोग, एनसीडी, टीकाकरण और डेंगू-मलेरिया से बचाव के प्रबंधों की भी समीक्षा की।

सीएमओ डॉ नवीन चंद्रा ने सभी कर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि, शासन और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं का लाभ लाभार्थियों तक पहुँचाना उनकी प्राथमिकता होनी चाहिए। सीएमओ डा.चंद्रा ने कहा कि, “स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण में पाई गई खामियों को जल्द से जल्द सुधारने के निर्देश दिए हैं।”उन्होंने बताया कि, आज निरीक्षण के दौरान उनका खास फोकस यहां लगने वाला नसबंदी कैंप रहा। जो डॉ जैसल की अध्यक्षता में उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

इस दौरान उन्होंने अधीक्षक कक्ष में सभी डॉक्टरों के साथ एक बैठक की बैठक में कुशल क्षेम पूछा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताएं भी जानी, जिसे पूरा करने के लिए उन्होंने भरोसा दिलाया।

इस मौके पर डॉ संजय राय, डॉ पीयूष, बीसीपीएम शिवाकांत तिवारी, सलिल सिंह, सुमित कुमार आदि मौजूद रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel