Latest News
‘पागल’: ईयू द्वारा एक्स पर लगाए गए 140 मिलियन डॉलर के जुर्माने पर एलन मस्क की क्या प्रतिक्रिया थी और प्लेटफॉर्म पर जुर्माना क्यों लगाया गयाइंडिगो की अव्यवस्था के कारण सरकार को सुरक्षा नियम वापस लेने पर मजबूर होना पड़ा। भारत समाचारलॉस एंजिल्स लेकर्स बनाम बोस्टन सेल्टिक्स नियमित सीज़न गेम: पूरी चोट रिपोर्ट, कौन बाहर है, और अधिक (5 दिसंबर, 2025) | एनबीए समाचारकश्मीरी केसर से लेकर असम चाय तक: पीएम मोदी ने व्लादिमीर पुतिन को क्या-क्या उपहार दिया – तस्वीरें देखें | भारत समाचार‘जरूर जाऊंगा’: शशि थरूर ने पुतिन के रात्रिभोज के निमंत्रण की पुष्टि की; राहुल, खड़गे ने झिड़की दी. भारत समाचार‘डूम्सडे प्लेन’: ‘फ्लाइंग क्रेमलिन’ क्या है? पुतिन का जेट सबसे अधिक ट्रैक की जाने वाली उड़ान थीशेयर बाजार आज:निफ्टी50 26,000 के ऊपर खुला; बीएसई सेंसेक्स सपाट‘तेरे इश्क में’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन दिन 7: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ के साथ सप्ताहांत टकराव से पहले धनुष-कृति सैनन अभिनीत फिल्म की कमाई 5.75 करोड़ रुपये तक गिर गई। |रसगुल्लों की कमी के कारण दूल्हे और दुल्हन के रिश्तेदारों के बीच विवाद शुरू हो गया। भारत समाचार‘विमान तैयार है लेकिन हमारे पास कोई पायलट नहीं है’कर्नाटक ने सरकारी स्कूलों में टेलीस्कोप योजना को व्यापक रूप से लागू करने की योजना बनाई है‘भूराजनीतिक अनिश्चितता के बावजूद’: राजनाथ ने रूस के साथ रक्षा संबंधों की सराहना की; ट्रम्प के लिए संदेश? | भारत समाचारकुडनकुलम परमाणु संयंत्र में बम का खतरा: तलाशी अभियान शुरू; ईमेल में पुतिन की यात्रा का जिक्र है‘मुझसे ज्यादा स्किन किसी के पास नहीं’: जो रूट का शतक मैथ्यू हेडन के लिए बड़ी राहत; यहाँ जानिए क्रिकेट समाचार क्यों‘प्रतिनिधिमंडल का विवेक’: सरकार ने एलओपी-आगंतुक बैठकों के दावे पर राहुल गांधी का पलटवार किया; उनसे मिलने वाले गणमान्य व्यक्तियों के नाम बताए | भारत समाचार

रसोई में 20 साल की लड़की से 85 साल के बुजुर्ग ने की अश्लील हरकत

Published on: 21-09-2024
हम अकसर दिलदार जिंदगी और शानादार जिंदगी जीने वाली सोशल मीडिया पर रील-वीडियो देखते हैं। उन्हीं में से कुछ लोगों का मानना है कि उम्र एक नंबर है और इससे जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ता है। जिंदगी जीने के लिए हमेशा अपने दिल को जवान रखना चाहिए। उम्र बढ़ेगी और एक दिन मौत आ जाएगा और जिंदगी खतम हो जाएगी। इस लिए हर दिन खुशी से जियो। यह बात सुनने में बहुत अच्छी लगती है लेकिन असल जिंदगी में  इसे अपनाना मुश्किल हैं। कई बार ये जिंदा दिली और उम्र एक नंबर है वाला कॉन्सेप्ट आपको अपराधी भी बना सकता हैं। हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आयी है जिसपर विश्वास करना थोड़ा सा मुश्किल हो रहा है लेकिन ये कलियुग और और दिलदारी से जिंदगी जीने वाली रीलों का जमाना है तो यह कुछ भी संभव हो सकता है।
85 के बुजुर्ग पर 20 साल की लड़की ने लगाया छोड़छाड़ का आरोप
ताजा घटना में मुंबई के मालाबार हिल से आयी है। जहां एक 20 साल की लड़की ने एक 85 साल के आदमी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। लड़की मालाबार हिल निवासी के घर पर पिछले कुछ दिनों से बतौर घरेलू सहायिका के तौर पर काम कर रही थी। उसने घर में काम करना 9 सितंबर को ही शुरू किया था। इससे पहले वह तीन साल से सांताक्रूज में काम कर रही थी। मालाबार हिल में उसकी नौकरी कुछ समय पहले ही लगी थी। महिला ने आरोप लगाया है कि घर के बुजुर्ग आदमी ने उसे अकेला देखकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे चूमा और उसके प्राइवेट पार्ट पर हाथ भी लगाया। महिला ने कहा कि उनकी इस तरह की हरकत से वह डर गयी और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी।
85 साल के बुजुर्ग ने 20 की लड़की को जबरदस्ती चूमा?
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित लड़की की शिकायत को दर्ज कर लिया गया है लेकिन बुजुर्ग व्यक्ति की उम्र को देखते हुए उसे अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए आरोपी को नोटिस जारी किया गया है। पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय महिला पहले सांताक्रूज़ के एक घर में काम करती थी। लेकिन तीन साल तक वहाँ काम करने के बाद, उसने अपने घर के पास ही काम ढूँढने का फैसला किया। उसके जीजा ने उसे 85 वर्षीय व्यक्ति की 45 वर्षीय बेटी से मिलवाया। जिसके बाद उसे काम पर रख लिया गया।
घटना के बारे में पीडि़ता से बुजुर्ग पर क्या लगाया आरोप
अपनी शिकायत में पीड़िता ने कहा, “बूढ़ा आदमी खाने की मेज़ पर बैठा था। मैं कुछ साफ़ करने के लिए कपड़ा लेने रसोई में गई। फिर वह आया, मुझे गलत तरीके से छुआ और पीछे से मुझे पकड़ लिया।” उसने आगे आरोप लगाया कि आरोपी उसका पीछा करते हुए हॉल में गया, फिर से उसे पकड़ लिया और उसे चूम लिया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद, उसने आरोपी की पत्नी को सूचित किया, जो उस समय बाथरूम में थी। पीड़िता ने बताया कि पत्नी ने कथित तौर पर अपने पति को डांटा और नौकरानी से माफी मांगी।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel