Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

‘मइयां सम्मान योजना’ के लाभुकों एवं पदाधिकारियों से फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से मांगी जा रही गोपनीय जानकारी, नागरिकों से सतर्क रहने की अपील

Follow

Published on: 21-06-2025

Cyber Fraud, Stay Alert Stay Safe

जमशेदपुर (झारखंड)। जिला प्रशासन, पूर्वी सिंहभूम को जानकारी प्राप्त हुई है कि कुछ अज्ञात व्यक्ति रांची डीसी कार्यालय का नाम लेकर ‘झारखंड मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना’ के लाभुकों एवं पदाधिकारियों से कॉल के माध्यम से लाभुकों की सूची एवं अन्य जानकारियों की मांग कर रहे हैं। इस क्रम में कॉल करने वाला व्यक्ति उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम का प्रोफाइल फोटो लगाकर व्हाट्सएप पर भी जानकारी साझा करने हेतु दबाव बना रहा है।

जिला प्रशासन इस प्रकार की गतिविधि को साइबर ठगी का प्रयास मानते हुए आम नागरिकों से अपील करता है कि वे ऐसे किसी भी कॉल या संदेश के झांसे में न आएं एवं किसी भी प्रकार की व्यक्तिगत या योजना संबंधी जानकारी अज्ञात व्यक्ति से साझा न करें।

उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी ने स्पष्ट किया है कि जिला प्रशासन या किसी भी सरकारी कार्यालय द्वारा इस प्रकार की व्यक्तिगत जानकारी टेलीफोन अथवा व्हाट्सएप के माध्यम से नहीं मांगी जाती है। यह एक सुनियोजित साइबर फ्रॉड प्रतीत हो रहा है, जिसकी सूचना साइबर सेल को दी जा चुकी है।

जिला प्रशासन नागरिकों से अपील करता है कि वे जागरूक रहें, सतर्क रहें और किसी भी प्रकार की ठगी से स्वयं को सुरक्षित रखें।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel