Latest News
सालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd90x7913ad640x71c83e0bगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्धजमानियां : पुलिस व एएनटीएफ टीम को बड़ी सफलता, 85 लाख रूपए कीमत की हेरोईन संग शातिर तस्कर गिरफ्तारखानपुर : साई की तकिया के उमा पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय एनुअल स्पोर्ट मीट का सीओ ने किया शुभारंभपत्रकार प्रेस परिषद गाजीपुर ,बैठक का आयोजन 28 दिसम्बर 2025को किया गयारायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गई

कांग्रेस ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में रानिया सीट पर पत्रकार सर्वमित्र कंबोज को मैदान में उतारा।

Follow

Published on: 18-09-2024

विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा की रानियां सीट पर कांग्रेस ने काफी चौंकाने वाला प्रयोग किया है। राज्य के सिरसा जिले में आने वाली रनियां सीट पर कांग्रेस पार्टी ने दिग्गजों के मुकाबले एक पत्रकार पर दांव खेला है। पार्टी ने पत्रकार सर्वमित्र कंबोज को चुनाव मैदान में उतारा है।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा की रानियां सीट पर काफी चौंकाने वाला प्रयोग किया है। राज्य के सिरसा जिले में आने वाली रनियां सीट पर कांग्रेस पार्टी ने दिग्गजों के मुकाबले एक पत्रकार पर दांव खेला है। पार्टी ने पत्रकार सर्वमित्र कंबोज को चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 के विधानसभा चुनाव में इस सीट से देवीलाल के बेटे और पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला के भाई रंजीत सिंह चौटाला जीते थे। इसके बाद उन्होंने बीजेपी को समर्थन दिया था। इस बार भारतीय जनता पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर रंजीत चौटाला फिर निर्दलीय मैदान में उतरे हैं। पार्टी ने इस बार शिशुपाल कंबोज को उतारा है।

तो वहीं, दूसरी तरफ यूट्यूब चैनल द मसला के पत्रकार सर्वमित्र कंबोज पर कांग्रेस पार्टी ने दांव खेल दिया है। रनियां क्षेत्र के सियासी दंगल में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) ने अर्जुन सिंह चौटाला को उतारा है। इनेलो का बसपा से गठबंधन है। अभय सिंह चौटाला के बेटे अर्जुन चौटाला रिश्ते में रंजीत चौटाला के पोते हैं। चौटाला परिवार की फैमिली फाइट के बीच बीजेपी और कांग्रेस ने कंबोज कैंडिडेट उतारे हैं। कांग्रेस ने आश्चर्यचकित करते हुए पत्रकार को उतार कर मुकाबले को दिलचस्प बना दिया है। सर्वमित्र कंबोज ने पिछले कुछ सालों में पूरे हरियाणा में ‘द मसला’ यू-ट्यूब चैनल के जरिए अच्छी खासी लोकप्रियता अर्जित की है। अब देखना यह है कि सर्वमित्र कंबोज सियासत के रण में कितनी चुनौती पेश कर पाते हैं?

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel