Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

इंडेन गैस एजेंसी में कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Published on: 30-11-2024

महराजगंज, रायबरेली। भारत सरकार एवं पेट्रोलियम विभाग द्वारा महराजगंज कस्बे के रायबरेली रोड स्थित अदिती इंडेन गैस एजेंसी परिसर में दो दिवसीय कुकिंग कंपटीशन का आयोजन किया गया। इसके पहले दिन चार प्रतिभागियों ने कुकिंग कंपटीशन में हिस्सा लिया जिसमें प्रथम द्वितीय तृतीय चतुर्थ स्थान पर आये प्रतिभागियों को खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने पुरस्कृत भी किया तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने की।

बताते चले कि, भारत सरकार व पेट्रोलियम विभाग द्वारा गैस कैसे बचाई जाए व लोगों को कैसे राहत मिल सके तथा अचानक घटने वाली घटनाओं से बचाव हेतु सरकार द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन करने के लिए प्रत्येक गैस एजेंसी के प्रबंधक को निर्देशित किया है। कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन कराया जाए जिसमें लोगों को गैस बचाने व अनेक प्रकार के उपायों का सुझाव लिया जाए व उन लोगों को जागरूक किया जाए।

जिससे कि उचित मात्रा में ही गैस का उपयोग किया जाए इसी के तहत आज इंडेन गैस एजेंसी महराजगंज में कुकिंग कंपटीशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रथम स्थान वशीमा खान शांति नगर महराजगंज व द्वितीय स्थान सिम्मी सिंह नारायणपुर मोन व तृतीय स्थान कोमल सिंह नरई व चतुर्थ स्थान आरती सिंह डीहा नरई को प्राप्त हुआ।

जिसमें कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने चारों प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया तथा उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए खंड विकास अधिकारी वर्षा सिंह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के तहत हमारी माताएं बहने सभी एकजुट होकर इस योजना का लाभ उठाएं तथा गैस से बचाव के उपाय सीखें व किस प्रकार किस मात्रा में खाना बनाते समय कितनी गैस का उपभोग किया जाए यह जानना नितांत आवश्यक है।

तो वहीं कार्यक्रम के आयोजक अदिती इंडेन गैस एजेंसी के प्रबंधक महेंद्र प्रताप सिंह ने उपस्थित अधिकारियों व प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर ए.पी.ओ. मनरेगा राजीव त्यागी, पप्पन गैस एजेंसी से प्रोपराइटर अनीता सिंह बछरावां, सुयश गैस एजेंसी से जितेंद्र जायसवाल, वरुना गैस एजेंसी से मोहम्मद रईस, सुधा अवस्थी, सुनील शर्मा, बबलू सिंह, मोहम्मद रिजवान, लक्ष्मी, जगन्नाथ, सुरेश, सुमन, गोमती, देशराज, अभिमन्यु सिंह, माता फेर सिंह, रेखा देवी, राधा देवी सहित सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel