Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

भ्रष्टाचार! डाकघरों में आधार कार्ड संशोधन के नाम पर लिए जा रहे हैं ज्यादा पैसे

Published on: 22-09-2024

-खीरो मे भी अधार कार्ड संशोधन के नाम पर अवैध वसूली

रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों में अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिनके आधार कार्ड में कहीं न कहीं थोड़ी बहुत त्रुटि होने के कारण वह अपने आधार कार्ड को संशोधन कराने के लिए डाकघरों में पहुंच रहे हैं, लेकिन डाक घर में मौजूद कर्मचारी जहां आधार कार्ड संशोधन के नाम पर ग्रामीणों से 200 रुपए से 400 रूपए तक लिए जा रहे हैं।

वहीं गुरुबक्शगंज उप डाकघर पर आधार कार्ड संशोधन करवाने के लिए पहुंचे खुशरूपुर निवासी राजेंद्र, भरत सिंह, भीतर गांव निवासी रामसजीवन, मिथलेश आदि लोगों के द्वारा बताया गया कि यदि वह आधार कार्ड संशोधन कराने से पहले 200 रूपए जमा कर पर्ची नहीं ले रहे हैं तो उन्हें आधार कार्ड संशोधन कराने के लिए नहीं बुलाया जा रहा है।

जिसको लेकर के डाकघर की खिड़की के सामने जहां लोगों की लंबी कतार लगी हुई है जहां पर लोग महीनों से चक्कर लगा रहे है। लोगो ने बताया कि डाकघर के अंदर बोलते है कि टोकन बट चुके है अब मार्च के बाद आना और शाम को डाकघर के कर्मचारी बाहर 200रुपए से 300 रुपए तक टोकन बेचते है।

आपको बताते चले कि खीरो पावर हाऊस रोड स्थित रायल कैफे के नीचे आधार कार्ड सेंटर संचालित है जिसमे संशोधन, अपडेट के नाम पर 300 रुपए वसूले जा रहे है।

वहीं कुछ इसी प्रकार का हाल मुख्य डाकघर घंटाघर का भी है जहां पर आधार कार्ड में संशोधन करने के नाम पर इसी तरह से ज्यादा पैसे लिए जा रहे हैं। जबकि पोस्ट ऑफिस में आधार कार्ड संशोधन करने के लिए मात्र 50 रुपए और बायोमैट्रिक के लिए 100 की शुल्क निर्धारित की गई है। उसके बावजूद भी डाकघर कर्मचारी अपनी मनमानी के अनुसार लोगों से पैसे ले रहे हैं।

वहीं इस संदर्भ में जब गुरुबक्शगंज उप डाकघर के डाक मास्टर से बातचीत की गई तो उनके द्वारा कुछ भी बोलने में आनाकानी की जाती रही और उनके द्वारा केवल इतना ही कहा गया कि जो शासन से निर्धारित शुल्क है वही ली जा रही है, पर उनके द्वारा क्या निर्धारित शुल्क है यह वह नहीं बताएं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel