Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

यूकेलिप्टस के पेड़ काटना व बेचना पड़ा महंगा, मुकदमा दर्ज

Published on: 07-12-2024

-पुलिस ने लकड़ी बरामद करते हुए ठेकेदार व बेचने वाले को लिया हिरासत में

महराजगंज, रायबरेली। तहसील क्षेत्र के एक गांव में ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन में लगे यूकेलिप्टस के 17 पेड़ बेचें जाने का मामला प्रकाश में आया है, ग्रामीणों द्वारा तहसीलदार महराजगंज को दूरभाष पर सूचना दी गई की ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर लगे पेड़ों को ठेकेदार द्वारा काटकर उठाया जा रहा है।

जिसको गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव ने हल्का लेखपाल विवेक कुमार व एस.एच.ओ. शिवगढ़ श्याम कुमार पाल को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अविलंब जाकर लकड़ी बरामद कर और थाने लाकर जमा करें तथा हल्का लेखपाल को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही, जिसको गंभीरता से लेते हुए शिवगढ़ पुलिस व हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर लकड़ी को बरामद करते हुए ठेकेदार को हिरासत में ले लिया और ट्राली में लदी लकड़ी थाने में लाकर जमा कर दी गई है।

बताते चले की तहसील क्षेत्र के उचौरी गांव में ग्राम समाज की सुरक्षित जमीन पर लगे यूकेलिप्टस के 17 पेड़ उचौरी गांव निवासी पारसनाथ सिंह पुत्र चंद्रपाल सिंह ने ठेकेदार कैलाश पुत्र बैजू निवासी मनऊ खेड़ा मजरे शिवली थाना शिवगढ़ के हाथ बेंच दिया जिसको कैलाश द्वारा आज दिनांक 7 दिसंबर को दिन में 11:00 बजे कटवाया जा रहा था।

जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर न्यायप्रिय तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव को दी गई मामले को गंभीरता से लेते हुए ध्रुव नारायण यादव ने शिवगढ़ पुलिस व हल्का लेखपाल विवेक कुमार को अविलंब मौके पर जाकर लकड़ी व ठेकेदार एवं यूकेलिप्टस पेंड़ बेचने वाले को हिरासत में लेकर थाने लाने की बात कही।

जिसपर आनन-फानन मौके पर पहुंची शिवगढ़ पुलिस व हल्का लेखपाल ने एक ट्राली यूकेलिप्टस की लकड़ी को थाने भेजवाते हुए ठेकेदार व पेंड़ बेचने वाले को हिरासत में लेकर दोनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई किए जाने की प्रक्रिया पुलिस द्वारा की जा रही है।

मामले में तहसीलदार ध्रुव नारायण यादव का कहना है कि ग्रामीणों द्वारा दूरभाष पर सुरक्षित जमीन के पेड़ काटकर उठा ले जाने की सूचना मिली थी। जिसपर हल्का लेखपाल व पुलिस को भेज कर जांच कराई गई, मामला सही पाया गया, हल्का लेखपाल की तहरीर पर बेचने और खरीदने वाले दोनों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel