Latest News
Глобальная статистика азартных игр по всему миру и факты в 2026 годуTestTestशादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहरामगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगगाजीपुर के गहमर थानाध्यक्ष और सैदपुर कोतवाल निलंबित तेहरे हत्याकांड के बाद दो सिपाही भी निलंबित, गहमर कोतवाल लाइन हाजिरगाजीपुर गहमर: पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, तीन युवकों की मौत का आरोप, एक का शव बरामदमाँ शिक्षा समिति(NGO)एक सामाजिक संस्था व माँ इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर टेक्नोलॉजी द्वारा अनुसूचित जातियों के लिए फ्री रजिस्ट्रेशन शुल्क में 10% छूटयूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने स्वर्ण पदक विजेता छात्र को किया सम्मानित,विद्यालय में लगाया वॉटर कूलर एवं वाटर फिल्टरसादात : मंडल स्तर पर माहपुर के बच्चों ने रोशन किया नाम, वाराणसी विजेता व गाजीपुर उपविजेता, मानव पिरामिड देख लोग स्तब्ध

पार्षद राम नरेश रावत के द्वारा इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का किया गया शिलान्यास

Published on: 19-10-2023

शकील अहमद


सरोजनीनगर, लखनऊ। राजधानी लखनऊ में दिनांक 18/10/2023 को सरोजनी नगर वार्ड द्वितीय के रुस्तम बिहार कालोनी में पार्षद राम नरेश रावत के द्वारा तीन सौ मीटर लंबी और चार मीटर चौंडी इंटरलॉकिंग सड़क और नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया गया। रुस्तम बिहार कालोनी में गली नंबर दो राज कुमार यादव के घर से राम केवल के घर तक 300 मीटर लंबी 4 मीटर चौंडी इंटरलाकिंग सड़क का निर्माण कार्य नगर निगम विभाग के द्वारा करवाया जा रहा है।

वार्ड के पार्षद राम नरेश रावत ने सरोजनी नगर वार्ड प्रथम की अपनी पुरानी प्रथा को जारी रखते हुए वार्ड के भाजपा कार्यकर्त्ता दीपक अग्रहरी गुप्ता से अपनी उपस्थिति में नारियल तुड़वाकर विधि विधान से पूजा पाठ करवाकर कार्य का शिलान्यास करवाया। इंटरलाकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य 33 लाख रुपए की लागत से नगर निगम विभाग द्वारा किया जा रहा है।

इस कार्यक्रम में पार्षद राम नरेश रावत एडवोकेट के साथ दीपक गुप्ता, अग्रहरी चंद्र प्रकाश जैन, जय राम यादव, पुत्ती लाल यादव, अभय द्रिवेदी, नागेंद्र यादव, राज कुमार यादव, शिव लाल रावत, जहीर खान, इकबाल अली, इरशाद खान, अमन पारस, राजेश वर्मा, सुरेंद्र रावत वा कालोनी के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

लोगो ने रोड निर्माण की खुशी में आपस में एक दूसरे को मिठाई खिलाकर विधायक राजेश्वर सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर,महापौर सुषमा खर्कवाल को धन्यवाद किया और कहा विधायक राजेश्वर सिंह,सांसद कौशल किशोर, महापौर सुषमा खर्कवाल वा नगर आयुक्त के अथक प्रयास से ही इंटरलॉकिंग सड़क नाली का निर्माण कार्य हो रहा है बीस वर्षो से यहां के निवासी दलदल वा कच्ची सड़क पर रह रहे थे अब यहां के निवासियों को पक्की सड़क निर्मित होकर मिलने जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel