Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

गो आश्रय स्थलों में मकर संक्रांति के अवसर पर गोदान कार्यक्रम

Published on: 14-01-2025

रायबरेली। जनपद रायबरेली में संचालित अस्थायी/स्थायी गोवंश आश्रय स्थलों से मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता/ पोषण मिशन योजनान्तर्गत मकर संक्रांति के विशेष सुपुर्दगी दिवस के अवसर पर महिलाओं, बच्चों एवं अन्य आयु वर्ग में कुपोषण की दर को कम किये जाने के दृष्टिगत गोवंश आश्रय स्थलों से निराश्रित गोवंशों को इच्छुक गो पालकों/किसानों/ पशुपालकों को सुपुर्दगी में दिये जाने का कार्यक्रम मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार की अध्यक्षता में आयोजित किये गये।

योजना में प्रत्येक सुपुर्द गोवंश के भरण पोषण हेतु रू० 50/- प्रतिदिन की दर से प्रतिमाह रू० 1500/- डी०बी०टी० द्वारा लाभार्थी के बैंक खाते में भुगतान किया जाता है। इस प्रकार एक लाभार्थी को अधिकतम 04 गोवंश पर उसे रू० 6000/- प्रतिमाह की आय अर्जित हो सकेगी।

डा० अनिल कुमार द्वारा बताया गया कि गोवंश आश्रय स्थलों से संरक्षित गोवंश की सुपुर्दगी में दिये जाने पर उसके भरण पोषण की बेहतर व्यवस्था हो सकेगी एवं उनका स्वास्थ्य तथा उत्पादन क्षमता भी बढ़ेगी तथा सुपुर्दगी में गोवंश प्राप्त करने वाले परिवार को दूध की उपलब्धता होने पर कुपोषण दूर हो सकेगा। विशेष कुपोषण दिवस के अवसर पर कृष्णपुर ताला, पूरे रत्ती मलिकमऊ चौबारा, मेरूई आदि गोवंश आश्रय स्थलों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये गये तथा कुल 72 पशुपालकों/ महिलाओं को 126 गोवंशों की सुपुर्दगी की गयी।

कार्यक्रम में विकास खण्ड स्तरीय उप मुख्य/पशुचिकित्साधिकारियों सहित डा० पी०एस० निरंजन, डा० श्रद्धा मिश्रा, डा० संजय कुमार, डा० रामकृष्ण त्रिपाठी, पंकज गुप्ता, प्रशांत सिंह, शशिकांत सोनकर, अनिल यादव, अरविंद कुमार आदि उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री / सहायिका, ग्राम प्रधान व स्थानीय ग्रामीण गोशालाओं में उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम के दौरान गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों को गुड़ व केला के साथ हरा चारा भी खिलाया गया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel