Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

Raebareli: गोआश्रय स्थलों में गोसेवा कार्य हुआ संपन्न

Published on: 09-11-2024

-स्थानीय लोगों को गो आधारित कृषि को अपनाने के लिए किया गया प्रेरित

रायबरेली। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया है कि दिनांक 09 नवम्बर-2024 को गोपाष्टमी के पावन अवसर पर जनपद रायबरेली में संचालित समस्त गोवंश आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंशों का पूजन किया गया, समाज के गणमान्य लोगों को गोवंश आश्रय स्थल में आमंत्रित कर गो सेवा कार्य करवाया गया तथा स्थानीय लोगों को गोसेवा व गो आधारित कृषि को अपनाने के लिये प्रोत्साहित भी किया गया।

इसी क्रम में विकास खण्ड राही स्थित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल चक सिरहिरा कनौली में जिले के मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा० अनिल कुमार, खण्ड विकास अधिकारी राही गौरी राठौड़, पशु चिकित्साधिकारी राही बा० राजेन्द्र कुमार, पशुधन प्रसार अधिकारी पंकज गुप्ता, विश्व हिन्दू महासंघ के जिला उपाध्यक्ष सूरज सिंह बिसेन, रेनू सिंह, प्रधान प्रतिनिधि बोध कुमार सिंह,अंजनी सिंह व गो सेवकों की उपस्थिति में गो पूजन किया गया तथा उनके द्वारा, संरक्षित गोवंशों को भूसे व हरे चारे के साथ गुड़, चना, लैया. आटा, केले व अन्य फल-सब्जियों खिलायी गयी।

इस अवसर पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गोवंश अश्रय स्थल का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें गोवंश आश्रय स्थल संचालन समिति को पर्याप्त भूसा भण्डारण करने को निर्देशित किया गया तथा परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंश अपेक्षाकृत कमजोर प्रतीत होने पर, संचालन समिति को नियमित रूप से हरा चारा व पौष्टिक आहार दिये जाने को भी निर्देशित किया गया।

विश्व हिन्दू महासंघ से सूरज सिंह बिसेन जी द्वारा उपस्थित ग्रामीणों को गो-आधारित कृषि व गोपालन की महिमा के बारे में जानकारी दी गयी तथा सभी को अपने जन्मदिवस, वैवाहिक वर्षगांठ व अन्य शुभ अवसरों पर गोशालाओं में दान, गोसेवा आदि प्रकल्प करवाने का आवाहन किया, जिसे उपस्थित सभी लोगों ने आत्मसात करने का प्रण लिया। जिला भाजपा इकाई से श्रीमती रेनू सिंह जी ने भी गो पूजन कर गोवंशों को गुड़ व हरा चारा खिलाया और जीवनपर्यन्त गो-सेवा करने का संकल्प लिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel