Latest News
शादियाबाद: बहन को खिचड़ी ले जा रहे दो दोस्तो की सड़क एक्सीडेंट में मौत मचा कोहराम0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस

Dahi Benefits: दही के सेवन से सेहत को अनेक लाभ मिलते हैं, जानिए इसे खाने के आयुर्वेदिक तरीके।

Published on: 14-01-2025

अगर आप सेहतमंद बने रहना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आपका खानपान सही हो। आयुर्वेद में हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। साथ ही खाना सही वक्त पर और सही मात्रा में खाना चाहिए। आयुर्वेद में बताया गया है कि अगर आप हेल्दी चीज को गलत समय पर और अधिक मात्रा में खाते हैं, तो इससे आपके स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है। क्योंकि शरीर की प्रकृति और मौसम के हिसाब से खानपान में बदलाव की सलाह दी जाती है।

दही गुणों से भरपूर होता है और इसमें प्रोबायोटिक्स पाया जाता है, जो गट हेल्थ के लिए फायदेमंद होता है। लेकिन दही का पूरा फायदा पाने के लिए आपको आयुर्वेदिक रूल्स के हिसाब से इसका सेवन करना चाहिए। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको दही खाने के सही तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।
दही खाते समय फॉलो करें ये रूल्स
हेल्थ एक्सपर्ट के मुताबिक दही को यदि सही मात्रा में खाया जाए और सही समय पर खाया जाए। तो यह आपके स्वास्थ्य को फायदा पहुंचा सकता है।
दही को दिन में लंच के साथ खाएं और वहीं रात के समय दही का सेवन अवॉइड करना चाहिए।
बता दें कि दही में शहद, आंवला, घी, मिश्री और हरे चने का सूप मिलाकर इसका सेवन करने से इसके गुणों को बढ़ाया जा सकता है।
दही कफ और पित्त को बढ़ा सकता है। अगर आप दही में काली मिर्च, काला नमक और जीरा पाउडर मिलाकर खाती हैं। तो कफ और पित्त बढ़ाने वाले गुण कम हो सकते हैं।
अगर आप दही में आंवला मिलाकर खाते हैं, तो इससे इम्यूटिनी बूस्ट होती है। साथ ही इससे डाइजेशन भी दुरुस्त होता है। इसका सेवन करने से वेट भी आसानी से लॉस होता है।
दही में शहद मिलाकर खाने से डाइजेशन दुरुस्त रहता है। इसको गर्म नहीं करना चाहिए। क्योंकि दही और शहद दोनों में गुड बैक्टीरिया होते हैं, जो अपच, गैस और एसिडिटी में राहत दे सकते हैं।
दही का सेवन करने से इम्यूनिटी और हड्डियां मजबूत होती हैं और यह हार्ट हेल्थ के लिए भी फायदेमंद होता है।
दही में प्रोबायोटिक्स पाया जाता है और जीरा में फाइबर होता है। इससे पाचन बेहतर होता है और यह पेट को आसानी से साफ करता है। जब पेट साफ होता है तो आपको खुलकर भूख भी लगती है।
दही में मिश्री मिलाकर खाने से पेट की जलन और स्ट्रेस कम होती है।
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, तो आयुर्वेद के हिसाब से दिन में 1 कप से अधिक दही का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आप दही का अधिक सेवन करते हैं, तो डाइजेस्टिव इश्यूज हो सकते हैं।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel