Latest News
0xb6f7e6610xcacc82200x7de45f600xed0da3460x05ef009fगरीब व दुखियों की मशीहा शायरबानो ने की ग्राम सभा कूरा में कंबल वितरणगाजीपुर।Sir जिले में कटे 4 लाख 8 हजार 689 मतदाताओं का नाम-डी एमगाजीपुर: SIR के बाद प्रकाशित मतदाता सूची पर 6 फरवरी तक कर सकते है दावें और आपत्ति- डीएम  खानपुर। महाशिवरात्रि पर बिछुड़ननाथ महादेव धाम में होगा सवा करोड़ पार्थिव शिवलिंग का महारुद्र जलाभिषेक, कई जिलों से जुटेंगे श्रद्धालुदुल्लहपुर। टॉफी दिलाने के बहाने 5 साल की बेटी को 3 दिनों तक दुष्कर्म करने वाला दुष्कर्मी को पुलिस ने किया गिरफ्तारखानपुर। पूर्व केंद्रीय कैबिनेट मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने गोरखा जाकर स्व. देवव्रत चौबे को दी श्रद्धांजलि, पुरानी यादों को किया ताजासैदपुर। प्रधानपति संग दुर्व्यवहार व धमकी मामले में कोतवाली पहुंचे सैदपुर व सादात के दर्जनों ग्राम प्रधान,मुकदमा दर्ज कराने की मांगमकर-संक्रांति की समस्त पगही ग्रामवासियो को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंसालों बाद उखड़ी सड़क पर इंटरलांकिंग व नाली निर्माण कार्य होने पर जनता ने ली चैन की सांस0xe3790bd9

जनपद में डीएपी 3780 मी० टन एवं एनपीके 1835 मी० टन वितरण हेतु निजी व सहकारी बिक्री केन्द्रो एवं गोदामों पर उपलब्ध

Published on: 05-12-2024

रायबरेली। जिला कृषि अधिकारी ने जनपद के कृषक बंधुओ से कहा है कि चालू रबी सीजन में 04 दिसम्बर 2024 तक जनपद में डीएपी 3780 मी० टन एवं एनपीके 1835 मी० टन वितरण हेतु निजी व सहकारी विक्री केन्द्रो एवं गोदामों पर उपलब्ध है। चालू रबी सीजन में 1 अक्टूबर 2024 से 04 दिसम्बर 2024 तक डीएपी 20744 मी० टन एवं एनपीके 9416 मी० टन कुल 30160 मी० टन फास्फेटिक उर्वरकों की विक्री हुई है। विगत वर्ष 1 अक्टूबर 2023 से लेकर 04 दिसम्बर 2023 तक डीएपी 23365 मी० टन एवं एनपीके 6949 मी० टन कुल 30314 मी० टन फास्फेटिक उर्वरकों की बिक्री हुई थी।

इस प्रकार विगत रबी सीजन की अपेक्षा चालू रबी सीजन में एनपीके 2467 मी०टन की अधिक बिक्री हुई है जबकि डीएपी की 2621 मी० टन कम बिक्री हुई है जिसका एक कारण फास्फेटिक के रूप में एनपीके की बिक्री विगत वर्ष से अधिक होना भी है। चालू रबी सीजन में जनपद में लगभग 80 फीसदी क्षेत्रफल में फसलों की बुआई हो चुकी है। इस समय रवी फसलों की बुवाई अपने अंतिम चरण में है जिस हेतु फास्फेटिक उर्वरक जिसमें डीएपी, एनपीके एवं सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग किसान बंधुओ द्वारा किया जा रहा है की समुचित मात्रा उपलब्ध है।

किसान भाई डीएपी के स्थान पर अन्य फास्फेटिक उर्वरक जैसे एनपीके, टीएसपी (ट्रिपल सुपर फास्फेट) एवं सिंगल सुपर फास्फेट का प्रयोग गेहूँ व अन्य फसलों की बुवाई के समय कर सकते हैं। विगत वर्षों की भांति उर्वरकों की आपूर्ति हो रही है। जनपद के रैक पॉइंट पर कल दिनांक 06 दिसम्बर को आर सी ऍफ़ कम्पनी की आधी रैक डी ए पी एवं टी एस पी लगने की सम्भावना है, जिसमे प्राप्त होने वाली मात्राओं का प्रेषण निजी व सहकारी दोनों क्षेत्रों में कराया जायेगा।

कतिपय समाचार पत्रों में फास्फेटिक उर्वरकों मुख्य रूप से डीएपी की कमी होने के सम्बन्ध में प्रकाशित खबरें आधारहीन हैं तथा समुचित रूप से सही नहीं है एवं वास्तविक स्थिति से अलग हैं। इसलिए किसान भाइयों से अनुरोध है कि किसी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा उर्वरकों का अग्रिम भंडारण ना करें। साथ ही जोत के अनुरूप बोई जाने वाली फसलों के दृष्टिगत संस्तुत मात्रा में ही उर्वरकों का क्रय करें। उर्वरक की आपूर्ति किसान बन्धुओं के उपयोग हेतु लगातार कराई जा रही है।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel