Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

सातवें अंतर्क्षेत्रीय एनसीएल सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डी ए वी परासी बना चैंपियन

Published on: 02-04-2025

ब्यूरो चीफ संतोष कुमार रजक सोनभद्र

सोनभद्र। “गीत-संगीत छात्रों के बहुआयामी व्यक्तित्व उन्नयन में विशिष्ट भूमिका अदा करता है।” इस उक्ति को सार्थक बनाने के उद्देश्य से एनसीएल मुख्यालय,सिंगरौली के तत्वावधान में 30 और 31 मार्च को कृष्णशिला परियोजना के संस्कार भवन में आयोजित सातवें एनसीएल अंतर्क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में डी ए वी पब्लिक स्कूल,परासी ककरी परियोजना एनसीएल सिंगरौली क्षेत्र में ओवर ऑल चैंपियन बना। इस प्रतियोगिता में विद्यालयी बच्चों के लिए भजन गायन, हारमोनियम एकल वादन, तबला वादन, लोकगीत गायन,एकल शास्त्रीय नृत्य, की-बोर्ड एकल वादन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं जिनके परिणामों में विद्यालय के नन्हे मुन्ने बच्चों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन से सभी को भाव-विभोर कर दिया।

प्रतियोगिता परिणामों में तृप्ति मालवीय भजन गायन में प्रथम स्थान, ओम अग्रवाल हारमोनियम सोलो वादन में प्रथम स्थान,लाइट सांग में प्रद्युम्न तिवारी प्रथम, तबला एकल वादन में गौरव कुमार ने द्वितीय, लोकगीत गायन में श्रेया साहू द्वितीय, क्लासिकल सोलो डांस द्वितीय,की-बोर्ड एकल वादन में क्रांति यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय की इस विशिष्ट उपलब्धि पर ककरी परियोजना के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार जाना ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय की प्राचार्या सहित पूरी टीम को साधुवाद दिया और भविष्य में इससे बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद जताई।

इस शानदार आयोजन के लिए विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती रचना दुबे ने एन सी एल प्रबंधन,ककरी परियोजना प्रबंधन, कृष्णशिला परियोजना की उत्तमोत्तम आयोजन व्यवस्था हेतु उनके महाप्रबंधक,अपने समस्त स्टाफ और प्रतिभागी बच्चों के अभिभावकों का ह्रदय से आभार ज्ञापित करते हुए इस उपलब्धि के लिए सभी के परस्पर सहयोग और सामंजस्य के समन्वय को श्रेय दिया। इस आयोजन में सर्वोत्कृष्ट भागीदारी और ऐतिहासिक सफलता हेतु उन्होंने विद्यालय के संगीत शिक्षक डॉ गौरव मिश्रा के सतत परिश्रम,कठिन अभ्यास और कलात्मक प्रशिक्षण की भूरि-भूरि प्रशंसा की। इसमें विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती मंजू पांडेय, सीमा कुमारी और नमिता यादव ने विशेष सहयोग दिया।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel