Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए- दयाशंकर सिंह

Published on: 22-11-2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रदेश की जनता को दी जाने वाली परिवहन विभाग से जुड़ी सेवाओं को तकनीकी के माध्यम से फेसलेस बनाए जाने हेतु तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि विभाग की विभिन्न 58 सेवाओं को फेसलेश करने हेतु सभी प्रकार कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करें।

विभाग की वर्तमान में 16 सेवाएं फेसलेस सुविधा युक्त हैं अन्य सेवाओं पर कार्य किया जा रहा है जिसे शीघ्र ही फेसलेस कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बढ़ती तकनीकी के दृष्टिगत विभाग द्वारा संचालित सभी आवश्यक सेवाओं को फेसलेस बनाए जाने हेतु एनआईसी की सहायता से तेजी से कार्य करें।

परिवहन मंत्री आज यहां परिवहन निगम के सभागार में परिवहन विभाग की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी वाहनों पर एचएसआरपी अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। प्रदेश में बिना एचएसआरपी की कोई भी वाहन संचालित न हो, इसके लिए विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जाए। फर्जी नंबर प्लेट लगी गाड़ियों को चिन्हित कर कार्यवाही की जाए।

समीक्षा बैठक के दौरान अपर मुख्य सचिव परिवहन एल वेंकटेश्वर लू, सलाहकार मुख्यमंत्री के वी राजू, परिवहन आयुक्त चंद्रभूषण सिंह, एम डी परिवहन निगम श्री मासूम अली सरवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel