Latest News

बोकारो : दिव्यांग विक्रम कुमार को आर्थिक सहायता का डीडीसी ने सौंपा चेक

Follow

Published on: 09-07-2025

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत दी सहायता

बोकारो (झारखंड)। जिले के चंदनकियारी प्रखंड निवासी दिव्यांग विक्रम कुमार को उनके इलाज के लिए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

उपायुक्त श्री अजय नाथ झा के निर्देशानुसार इस सहायता की व्यवस्था की गई, ताकि दिव्यांग विक्रम को समय पर इलाज मिल सके और उनके स्वास्थ्य में सुधार हो सके।

मौके पर उप विकास आयुक्त (डीडीसी) श्रीमती शताब्दी मजूमदार ने विक्रम कुमार को चेक सौंपते हुए कहा कि राज्य सरकार की मंशा है कि कोई भी व्यक्ति आर्थिक तंगी के कारण इलाज से वंचित नहीं रह जाए। जिला प्रशासन जरूरतमंदों की सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।

विक्रम कुमार दिव्यांग हैं और किसी बिमारी से ग्रस्त है, जिसका इलाज बोकारो से बाहर संभावित है। उनके परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिसके कारण इलाज संभव नहीं हो पा रहा था। प्रशासन तक जानकारी पहुंचते ही इस मामले को गंभीरता से लिया गया और आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण कर सहायता राशि का चेक तत्काल उपलब्ध कराया गया।

मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी श्रीमती एन एस कुजूर, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, राहुल कुमार आदि उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel