Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

डीडीसी ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक

Follow

Published on: 17-04-2025

 

  • जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में आयोजित हुई पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक
  • जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण की समीक्षा की गई, दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर (झारखंड)। समाहरणालय सभागार, जमशेदपुर में जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार पेयजल एवं स्वच्छता विभाग की समीक्षात्मक बैठक आहूत की गई । उप विकास आयुक्त श्री अनिकेत सचान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में जल जीवन मिशन एवं स्वच्छ भारत मिशन – ग्रामीण में अद्यतन प्रगति की समीक्षा की गई।

जल जीवन मिशन की समीक्षा में शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की समीक्षा की गई। उप विकास आयुक्त द्वारा बागबेड़ा वृहद जलापूर्ति योजना को जून माह तक पूर्ण करते हुए पेयजलापूर्ति शुरू करने का निदेश दिया गया। बोड़ाम-पटमदा वृहद जलापूर्ति योजना में पाइपलाइन बिछाने के कार्य को गति देते हुए एक माह में कार्य पूर्ण कर शुरू करने का निदेश दिया गया।

वहीं गुड़ाबांदा वृहद जलापूर्ति योजना में एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा किए जा रहे अड़चन पर उप विकास आयुक्त ने अप्रसन्नता जाहिर करते हुए कार्य शुरू कराने की बात कही तथा दोबारा कार्य में बाधा उत्पन्न करने पर संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कराने का निदेश दिया गया। इस योजना से लगभग 70 गांव के लोग लाभान्वित होंगे। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलेनी में अवैध पेयजल कनेक्शन के विरूद्ध अभियान चलाते हुए कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया गया ।

इस संबंध में ग्राम जल स्वच्छता समिति के साथ बैठक कर पेयजल आपूर्ति को नियमित रूप से संचालित करने, बेहतर रखरखाव एवं नियमित जल शुल्क का कलेक्शन करते हुए पेयजल पहुंचाने का निर्देश दिया गया।

ओडीएफ प्लस गांव के प्रमाणीकरण में अपेक्षित प्रगति लायें, शौचालय का उपयोग के लिए लोगों को जागरूक करें

उप विकास आयुक्त द्वारा जिला में निर्धारित लक्ष्य 1640 गांव को दिसंबर 2025 तक ओडीएफ प्लस गांव घोषित किए जाने का निदेश दिया गया। उन्होने कहा कि ओडीएफ प्लस गांव के प्रमाणीकरण में तेजी लायें साथ ही ठोस एवं तरल कचड़ा प्रबंधन को लेकर ग्रामीणों को विशेष रूप से जागरूक करे ।

कुल 46 पंयाचतों में प्लास्टिक कचड़ा पृथक्करण शेड का निर्माण किया गया है, ग्राम जल संवच्छता समिति के माध्यम से प्लास्टिक कचड़ा पृथक्करण शेड का संचालन सुनिश्चित कराते हुए कचड़ा का उचित निपटान हेतु निर्देशित किया गया।

दो सोख्ता गड्ढा शौचालय का निर्माण हेतु ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरूकता लाने की बात कही गई। योग्य लाभुकों द्वारा शौचालय बनाने के उपरांत विभाग द्वारा 12 हजार रू. की प्रोत्साहन राशि का भुगतान लाभुक के खाते में डीबीटी किया जाएगा।

बैठक में कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जमशेदपुर श्री सुनील कुमार, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल आदित्यपुर श्री सुमित कुमार, सहायक अभियंता, कनीय अभियंता, जिला समन्वयक एसएलडब्लूएम, जिला समन्वयक आईईसी, जिला समन्वयक एमआईएस, प्रखड समन्वयक पेयजल तथा अन्य संबंधित उपस्थित थे।

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel