Latest News
संतोषी मां एवं मां शारदा की कृपा से पूर्व प्रधान व वर्तमान प्रत्याशी रमाकांत यादव व बिरेंद्र टेंट हाउस संतोष यादव को मोटरसाइकिल किनने का सौभाग्य प्राप्त हुआसमस्त पगही ग्रामवासियों व क्षेत्रवासियो को गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएंFTA पर सहमति से पहले EU का कदम, भारत के लिए GSP सस्पेंडरायबरेली में चौहान गुट का 6 दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 750 से अधिक मरीजों को मिला लाभलोधवारी गांव में मिशन शक्ति कार्यक्रम सफल, कमला फाउंडेशन की अध्यक्ष पूनम सिंह की पहल सराही गईअभियोजन कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्नबौद्ध धम्म जागरण के तीसरे दिन सम्राट अशोक के धम्म संदेशों पर हुआ विचार–मंथनघोटालों की विरासत, आतंक पर चुप्पी: यही है कांग्रेस–सपा का काला सच – डॉ. राजेश्वर सिंहशतरंज: आर प्रग्गनानंद ने रचा इतिहास, कैंडिडेट्स 2026 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले पहले भारतीय बनेलोकसभा में वंदे मातरम पर बहस: पीएम मोदी के नेहरू पर हमले पर कांग्रेस का पलटवार; 3 प्रश्न प्रस्तुत करता है | भारत समाचारकौन हैं इलियास गॉर्डन फ़ार्ले? फ़्लोरिडा के शिक्षक पर Google Docs पर छात्र को तैयार करने, यौन उत्पीड़न का आरोपगोवा हादसा: क्लब को आग की मंजूरी नहीं, बिल्डिंग नियमों का भी उल्लंघन भारत समाचारडीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ और सीओओ को नोटिस का जवाब देने के लिए एक बार की मोहलत दीडब्ल्यूटीसी 2025-27: एशेज में 2-0 की बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में शीर्ष पर; भारत कहाँ हैं? , क्रिकेट समाचारएक शोले गीत, संगीत, नृत्य: गोवा नाइट क्लब फुल पार्टी मोड में, फिर घातक आग से 25 की मौत | गोवा समाचार

उन्नाव: पत्रकार व सहयोगी से मारपीट कर 50 हजार की लूट, आरोपियों की गिरफ्तारी व सुरक्षा की मांग

Published on: 12-09-2025

उन्नाव। पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर उठते सवाल एक बार फिर चर्चा में हैं। मंगलवार शाम बिहार थाना क्षेत्र में पत्रकार सौरभकांत द्विवेदी और उनके सहयोगी अंकित कुमार के साथ मारपीट कर 50 हजार रुपये लूटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पत्रकार ने क्षेत्राधिकारी बीघापुर को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों की गिरफ्तारी और पुलिस सुरक्षा की मांग की है।

पत्रकार अपने सहयोगी के साथ बीघापुर लौट रहे थे। इसी दौरान मलौना चौराहे पर घात लगाए बैठे आरोपी अनूप कुमार सिंह (देवीखेड़ा), अखिल सिंह उर्फ अन्नू (गौरा) और मूसा (रावतपुर) ने अवैध कट्टा दिखाकर गाड़ी रोक ली।

आरोप है कि मारपीट कर जेब में रखे 50 हजार रुपये लूट लिए गए और दोनों को बंधक बनाकर गौरा मोड़ ले जाया गया। वहां जमकर पिटाई करने के बाद उन्हें बालाजी धर्मकांटा के एक कमरे में बंद कर जान से मारने की धमकी दी गई। इतना ही नहीं, जबरन कहलवाया गया कि वे भैंस चोर हैं।

पत्रकार ने बताया कि अखिल सिंह अवैध लकड़ी कटान के धंधे से जुड़ा है और उसके खिलाफ प्रकाशित खबरों से नाराज चल रहा था। वहीं, पंकज पटेल उर्फ लकी पर भी घटना में शामिल रहने और लोकेशन साझा करने का आरोप है।

पत्रकारों पर बढ़ते हमले

हाल के वर्षों में पत्रकारों पर हमले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। कभी खुलासों की वजह से तो कभी आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से टकराव के चलते पत्रकारों को निशाना बनाया जा रहा है। प्रदेश के कई जिलों से पत्रकारों पर मारपीट, धमकी और फर्जी मुकदमों की खबरें आती रही हैं। इससे न केवल पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर सवाल उठते हैं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है।

सुरक्षा की मांग

पीड़ित पत्रकार ने कहा कि सभी आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं और किसी भी समय जान से मार सकते हैं। उन्होंने पुलिस से तत्काल मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी और पत्रकारों को सुरक्षा दिए जाने की मांग की है।

 

Manvadhikar Media – आपका भरोसेमंद न्यूज़ प्लेटफ़ॉर्म।
देश–दुनिया, ऑटोमोबाइल, बिज़नेस, टेक्नोलॉजी, फाइनेंस, मनोरंजन, एजुकेशन और खेल से जुड़ी ताज़ा और विश्वसनीय खबरें निष्पक्ष दृष्टिकोण के साथ आप तक पहुँचाना हमारा वादा है।

Follow Us On Social Media

Facebook

Youtube Channel